तालाब बनीं सड़कें, 'ऑरेंज अलर्ट' पर शहर

मुंबई में मूसलाधार बारिश, तालाब बनीं सड़कें, 'ऑरेंज अलर्ट' पर शहर; लोकल ट्रेन का क्या है हाल?

IMD ने अगले 24 घंटे के लिए महानगर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ के साथ बादल छाए रहने, बादलों की गरज तथा बिजली की चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलन

By : Shyam Sundar Sharma
मुंबई में मूसलाधार बारिश, तालाब बनीं सड़कें, 'ऑरेंज अलर्ट' पर शहर; लोकल ट्रेन का क्या है हाल?

मुंबई में भारी बारिश

मुंबई में सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारी बारिश के कारण महानगर और उपनगरों के निचले इलाकों में जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा और वाहन रेंगते नजर आए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से सुबह साढ़े आठ बजे जारी किए गए ‘रेड अलर्ट’ में महानगर और आसपास के इलाकों में तीन घंटे तक बेहद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन बाद में बारिश की तीव्रता कम होने पर इसे ‘ऑरेंज अलर्ट’ में बदल दिया गया।

मालगाड़ी के पटरी पर रुकने से लोकल ट्रेन सर्विस प्रभावित

ठाणे जिले में मध्य रेलवे मार्ग पर एक मालगाड़ी के पटरी पर फंस जाने के कारण, पहले से ही देरी से चल रहीं लोकल ट्रेन सेवाएं और ज्यादा प्रभावित हो गईं। जिले में भारी बारिश के कारण पहले से ही ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न करीब 12.55 बजे पहिया फिसलने के कारण बादलपुर और अंबरनाथ रेलवे स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी रुक गई। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बारिश और पहिया फिसलने के कारण ट्रेन सीएसएमटी जाने वाले ट्रैक पर रुक गई है। एक सहायक इंजन भेजा गया है और उसे आगे बढ़ाया जा रहा है।’’

लोकल ट्रेनों में फंस गए यात्री, रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ी

दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जाने वाली लोकल ट्रेनों में यात्री फंस गए जिसके कारण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। दादर, बायकुला, मस्जिद, कुर्ला, सायन और अन्य रेलवे स्टेशनों के पास निचले इलाकों में भारी बारिश के परिणामस्वरूप पटरियों पर और पानी जमा होने के कारण सुबह से ही स्थानीय ट्रेनें, विशेष रूप से मुख्य लाइन (सीएसएमटी से कसारा) पर देरी से चल रही थीं। 

दादर, कुर्ला और बांद्रा रेलवे स्टेशनों में पटरियों पर जलभराव

रातभर और सुबह हुई भारी बारिश के बाद दादर, कुर्ला और बांद्रा रेलवे स्टेशनों में पटरियों पर जलभराव हो गया, जिससे यात्रियों ने कई लोकल ट्रेन के 10 से 15 मिनट देरी से चलने की शिकायत की। आधी रात के आसपास बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ शुरू हुई भारी बारिश सुबह भी जारी रही, जिससे किंग्स सर्कल, लालबाग, वर्ली, दादर, परेल, कुर्ला और अन्य निचले इलाकों में जलभराव हो गया।

कहां-कहां ऑरेज अलर्ट जारी?

सुबह साढ़े आठ बजे जारी एक पूर्वानुमान में स्थानीय निकाय ने कहा कि मौसम विज्ञानियों ने अगले तीन घंटों के दौरान मुंबई और पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों में भारी और अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया गया था। इस दौरान बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई थी। इसके बाद आईएमडी ने मुंबई, ठाणे और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जारी किया गया ‘रेड अलर्ट’ केवल पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे तक के लिए ही था। अब ‘रेड अलर्ट’ रायगढ़ जिले तक ही सीमित है, जबकि शेष क्षेत्र को ‘ऑरेंज अलर्ट’ में रखा गया है।’’

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे के लिए, आईएमडी ने महानगर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर ‘‘भारी से बहुत भारी बारिश’’ के साथ बादल छाए रहने, बादलों की गरज तथा बिजली की चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए पालघर, पुणे, अहिल्यानगर और बीड जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। छत्रपति संभाजीनगर सहित मराठवाड़ा क्षेत्र में भी सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि बुधवार से उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गन्ना आंदोलनकारियों को चीन की मिलों में जल्द पेराई शुरू करने की अपील की. उन्होंने किसानों को 5,000 रुपये की सहायता और 12 राहत उपायों की घोषणा की.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गन्ना आंदोलनकारियों को चीन की मिलों में जल्द पेराई शुरू करने की अपील की. उन्होंने किसानों को 5,000 रुपये की सहायता और 12 राहत उपायों की घोषणा की.

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गन्ना आंदोलनकारियों को आंदोलन में सहयोग और चीन की मिलों में जल्द से जल्द पेराई शुरू करने को कहा. उन्होंने कम उत्पादन और आर्थिक दबाव के कारण पेराई का सीजन समय पर शुरू करने के लिए मांग की. साथ ही, सूखे से प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की तत्काल सहायता और 12 राहत उपायों की घोषणा की.

Oct 16, 2026

उत्तराखंड में तेज बारिश और लैंडस्लाइड की घटनाएं, बिहार में 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, जिलों में अलर्ट जारी

उत्तराखंड में देहरादून में तेज बारिश से लैंडस्लाइड और सड़क परिस्थितियाँ बिगड़ीं। पिथौरागढ़ और चमोली जिले भी प्रभावित हुए। बिहार में बाढ़ से करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए, जिलों में अलर्ट जारी। 15 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं जबकि 26 जिले बारिश के लिए चेतावनी में हैं।

Sep 17, 2026
मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में मोनसून अलर्ट जारी किया। बाढ़, ओलेओलैंडस्लाइड और गर्मी के तापमान रिकॉर्ड ने इन क्षेत्रों को प्रभावित किया।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार सहित कई राज्यों में मोनसून अलर्ट जारी किया। बाढ़, ओलेओलैंडस्लाइड और गर्मी के तापमान रिकॉर्ड ने इन क्षेत्रों को प्रभावित किया।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 33.1 इंच बारिश की रिपोर्ट दी। राजस्थान में बारिश के साथ ओलेओलैंडस्लाइड और गर्मी के उच्च तापमान (40.2°C) रिकॉर्ड किए गए। उत्तराखंड में तेज बारिश और बाढ़ से संकट बढ़ रहा है। कई राज्य अलर्ट पर हैं।

Sep 17, 2026
देश में कई राज्यों में तीव्र बारिश से पानी भरने की समस्याएँ बढ़ गईं, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में छात्रों को असहाय किया गया।

देश में कई राज्यों में तीव्र बारिश से पानी भरने की समस्याएँ बढ़ गईं, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में छात्रों को असहाय किया गया।

कई शहरों में मॉनसून लगातार तेजी से आ रहा है, जिससे बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा सामने आया है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 205 मिलीमीटर से अधिक बारिश ने कई हॉस्टलों को नुकसान पहुंचाया, छात्रों को अपने ठिकाने छोड़ने को मजबूर किया।

Aug 20, 2026
बारिश और जलसंग्रह के कारण मध्यमाहौर में बाढ़, दुरंत मौसम में चेतावनी

बारिश और जलसंग्रह के कारण मध्यमाहौर में बाढ़, दुरंत मौसम में चेतावनी

कितने दिनों में भारी बारिश के साथ देश के पूर्वी-मध्य भागों में लगातार चढ़ता बाढ़, वर्जन सेंसिटिव इलाकों में लैंडस्लाइड की दुर्दशा।

Aug 12, 2026