पश्चिम एशिया के ताजा हालात

बुरी खबर! ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट बंद कर कहा- मालवाहक जहाज आसपास भी फटके तो खैर नहीं!

अमेरिका और इजराइल पर लगाया शांति समझौते के उल्लंघन का आरोप<br/>

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
बुरी खबर! ईरान ने फिर से हॉर्मुज स्ट्रेट बंद कर कहा- मालवाहक जहाज आसपास भी फटके तो खैर नहीं!

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पश्चिम एशिया से एक बार फिर बुरी खबर आ रही है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद दुनिया राहत की सांस ले ही रही थी कि ईरान ने खुलने की स्थिति में आए हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद कर दिया है. ईरान का आरोप है कि अमेरिका और इजराइल ने शांति समझौते का उल्लंघन किया है. ईरान की संयुक्त सैन्य कमान खातम अल-अंबिया हेडक्वार्टर ने इस सम्बंध में जानकारी दी है. ईरान ने चेतावनी जारी की है कि अब कोई भी जहाज जलडमरूमध्य के पास न जाएं, अन्यथा सुरक्षा की गारंटी उसकी होगी.

ईरान का आरोप है कि युद्ध खत्म करने वाले समझौते का अमेरिका ने उल्लंघन किया है, वहीं, दक्षिणी लेबनान से सेना न हटाने और हमले करके इजरायल युद्धविराम को तोड़ा है. ईारन ने सख्त चेतावनी दी है कि यदि समझौते का उल्लंघन जारी रहा तो ईरान एक बार फिर सख्त कदम उठाने को बाध्य होगा.

ईरान इजरायल द्वारा लेबनान पर किए गये हमले को विश्वासघात की संज्ञा दी है. उसने कहा कि तेहरान ताजा घटनाक्रमों को युद्धविराम  के लिहाज से वादों का उल्लंघन मानता है.  ईरान ने स्पष्ट किया है कि स्विट्जरलैंड में वह अमेरिका से उसके द्वारा किए गये वादों के बारे में जानेंगे वह उन्हें कैसे पूरा करने का इरादा रखता है। बता दें कि 21 जून यानी आज स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों के बीच वार्ता होनी है.

यह भी पढ़ें: मोदी ने नहीं, 15,000 साल पहले आदि योगी भगवान शिव ने की थी योग की शुरुआत, 21 जून कई बातों के लिए है खास

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा