भविष्य की योजना!

भारत में उड़ने वाली बसें लाने की तैयारी! परिवहन मंत्री नितिन गडकरी क्या सचमुच बना रहे ऐसी योजना?

शहरों के भारी ट्रैफिक के बीच ऊपर से निकल जाएगा 5-6 सीटर वाहन!

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
भारत में उड़ने वाली बसें लाने की तैयारी! परिवहन मंत्री नितिन गडकरी क्या सचमुच बना रहे ऐसी योजना?

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लखनऊ में एक एक्सप्रेसवे के उद्घाटन अवसर पर ऐसी बात कह दी है, जिसपर विश्वास करना थोड़ा कठिन लग रहा है. लेकिन चूंकि यह बात नितिन गडकरी ने कही है, इसलिए उसे हटाथ नकारा भी नहीं जाता. क्योंकि नितिन गडकरी ऐसे नेता हैं जो कहने और उसे कर देने में विश्वास रखते हैं. नितिन गडकरी ने लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह हवा में उड़ने वाली बस लाने जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो-जो बात कहूंगा उसे पूरा करके भी दिखाऊंगा. बता दें कि नितिन गडकरी ने उड़ने वाली बस की बात दिल्ली के धौला कुआं और बेंगलुरु में भी कही थी. 

सवाल उठ रहा है कि आखिर 'उड़ने वाली बस' (Flying Bus) की परिकल्पना क्या है. समझा जा रहा है नितिन गडकरी जिसे फ्लाइंग बस कह रहे हैं, वह एरियल पॉड सिस्टम (Aerial Tramway) भी हो सकता है. ऐसी योजना लाने का खास उद्देश्य है. इसका उद्देश्य शहरों के ट्रैफिक जाम के वक्त एमर्जेंसी जैसी सुविधा दिलाना. एरियल पॉड सिस्टम (Aerial Pod Taxi) हवा में केबल या ट्रैक के सहारे चलने वाला वाहन है. जिनमें एक बार में 5-6 यात्री बैठकर ट्रैफिक के ऊपर से गुजर सकेंगे. खबर तो यह भी है कि ऊंचे पहाड़ों, जैसे- उत्तराखंड और कश्मीर में  हवा में चलने वाली डबल डेकर केबल बसें प्रस्तावित हैं. तो फिर आने वाले दिनों में उड़ने वाली बसों में उड़ने के लिए तैयार हो जाइए.

यह भी पढ़ें: जेपीसी ने शीर्ष पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों को ‘पद से हटाने’ की जगह ‘निलंबन’ की दी सलाह, और भी दिए कई अहम सुझाव

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा