न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आज 1 अगस्त को महीने के पहले दिन महंगाई से बड़ी राहत मिली है. देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में घट गए हैं. हालाँकि फिलहाल यह राहत केवल करमर्शियल गैस सिलेंडर वालों को ही मिली है. रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 19 किलो वाले करमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए से अधिक की कटौती हुई है. इस बड़ी गिरावट से छोटे व्यापारियों और होटल उद्योग को राहत मिलने की उम्मीद है.
विभिन्न शहरों में LPG की कीमत
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपये घटाई गई है. वहीं, दिल्ली में इसकी कीमत 202 रुपये कम हुई है. इस कटौती के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिलेगा. नए रेट के हिसाब से, दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब ₹2,728 रुपये में मिलेगा.