न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के चीफ राहुल नवीन का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की ओर से कल 09 अगस्त को राहुल नवीन के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दी गई.
ED चीफ राहुल नवीन का कार्यकाल 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया है. अब उनका कार्यकाल 13 अगस्त 2027 तक है. राहुल नवीन अगस्त 2024 में ईडी के पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किए गए थे.
1993 बैच के IRS अफसर हैं राहुल नवीन
केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने 31 जुलाई, 2027 को उनके तय रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है. इनकम टैक्स कैडर के 1993 बैच के इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर राहुल नवीन को 14 अगस्त 2024 को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) के फुल-टाइम चीफ के तौर पर नियुक्त किया गया था.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: आज छात्रों का विधानसभा घेराव, रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम