न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूदा समय में इटली की यात्रा पर गए हुए हैं. जहां उन्होंने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा किया है. खास बात यह रही कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने खुद पीएम मोदी को लेकर कोलोसियम पहुंची और यहां दोनों नेताओं ने सेल्फी ली. वहीं इस तस्वीर को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर साझा करते हुए पीएम मोदी ने इस जगह का जिक्र किया. तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि मेलोनी के साथ रात्रिभोज के बाद कोलोसियम देखना शानदार अनुभव रहा. मेलोनी और मोदी के जाने से साफ है इस प्राचीन इमारत का इटली के लिए खास ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है. इसे दुनिया के अजूबों में गिना जाता है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, रोम के इस कोलोसियम इमारत का एक दिलचस्प इतिहास रहा है. जो दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है. यह इमारत कोलोसियम फ्लेवियन सम्राटों के शासनकाल में बनाया गया था. यह उस दौर का एक स्टेडियम था. जहां अखाड़ा बनाकर लो कुस्ती और कई अन्य खेल खेला करते थे. कोलोसियम का निर्माण वेस्पेशियन के शासनकाल के दौरान 70 और 72 ईस्वी के बीच शुरू हुआ था, जिसकी विशाल इमारत आज भी इसकी भव्यता की कहानी कहती है.
यह भी पढ़ें: घाघरा में दवा दुकानों पर ताला, मरीजों की बढ़ी परेशानी
मेलोनी संग कोलोसियम इमारत देखने पहुंचे मोदी, सोशल मीडिया पर साझा की सेल्फी
संबंधित सामग्री
कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल
ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे
उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण
मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी
NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार
सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी
अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग
ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा