पाकिस्तान ने फिर किया हवाई हमला, अफगानिस्तान में महिलाओं-बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

By Vaibhaw Vikram
पाकिस्तान ने फिर किया हवाई हमला, अफगानिस्तान में महिलाओं-बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव भड़क गई है. बीती रात पाकिस्तानी सेना ने फिर एक बार अफगानिस्तान पर हमला कर दिया. पाकिस्तान के तरफ से लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में स्थित आम नागरिकों के घरों को निशाना बनाकर भारी बमबारी की है. इस हवाई हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कई नागरिक की मौके पर ही मौत हो गई.

वही इस हमले की जानकारी देते हुए अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी हमलावर सेना ने कल रात एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का खुलेआम उल्लंघन किया. आपण बातो को आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के तीन प्रमुख प्रांतों- कुनार, खोस्त और पक्तिका में रिहायशी इलाकों अपना निशाना बनाया है. यहां हुए बमबारी से कई घर प तरह से छतिग्रस्त हो गए हैं.
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस हमले में देश को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि इस हमले में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है. इन मारे हुए लोगों को अफगान प्रशासन ने शहीद घोषित किया है. मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या मासूम बच्चों की है. बता दें, इस घटना में 11 बच्चे एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है. वहीं इस हमले में 14 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.

वहीं इस हमले के बाद अफगान सरकार काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा हम इस अमानवीय अपराध और हमले की कड़े से कड़े शब्दों में पुरजोर निंदा करते हैं.' अफगानिस्तान ने इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन और आम नागरिकों के खिलाफ एक क्रूर अपराध बताया है.

यह भी पढ़ें: सीएम आवास घेराव को लेकर सड़क पर उतरे आंदोलनकारी, सिद्धू-कान्हू पार्क के पास पुलिस ने रोका

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा