संसद मार्च

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज

By Pramod Kumar,News11 Bharat,
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: दिल्ली में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. पत्थरबाजी, पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए विभिन्न धाराओं में पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज किए हैं. पुलिस की बार-बार दी गई चेतावनी के बावजूद हिंसक भीड़ ने लागू निषेधाज्ञा का गंभीर उल्लंघन किया, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भारी पथराव किया और सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की. बता दें कि इस हिंसक हमले में कई वरिष्ठ अधिकारियों सहित 118 पुलिस वाले घायल हुए हैं. घायल होने वालों में स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर और डीसीपी रैंक के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं. महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस ने लगभग 70 उग्र प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस वीडियो फुटेज के जरिए हिंसा में शामिल प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है.

यह भी पढ़ें: साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी थी गंभीर चोट

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा