Rishabh Pant ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, LSG फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान

टीम प्रबंधन ने स्वीकार किया पंत का फैसला, टॉम मूडी बोले- उनके योगदान के लिए आभारी हैं

By Ark Sahuliyar
Rishabh Pant ने छोड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी, LSG फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा ऐलान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टीम नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव किया है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे. फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पंत ने खुद कप्तानी की जिम्मेदारी से हटने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया गया. फ्रेंचाइजी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ऋषभ पंत ने टीम प्रबंधन से कप्तानी के दायित्वों से मुक्त करने का आग्रह किया था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई और आपसी सहमति से यह फैसला लिया गया.

टॉम मूडी ने जताया पंत के प्रति सम्मान
लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कप्तानी छोड़ने का निर्णय आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत ने खुद फ्रेंचाइजी से यह अनुरोध किया था और टीम ने उनके फैसले का सम्मान किया है. मूडी ने यह भी कहा कि कप्तान के रूप में पंत का ड्रेसिंग रूम में अहम योगदान रहा और टीम उनके प्रयासों की सराहना करती है.

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Official announcement. <a href="https://t.co/7WeOwpkDr6">pic.twitter.com/7WeOwpkDr6</a></p>&mdash; Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) <a href="https://x.com/LucknowIPL/status/2060322784715342265?ref_src=twsrc%5Etfw">May 29, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पंत
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी माने जाते हैं. नवंबर 2024 में हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था. इसके बाद जनवरी 2025 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम की कमान सौंपी थी. पंत के लखनऊ से जुड़ने के बाद टीम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे.

कप्तानी में नहीं चला लखनऊ का प्रदर्शन
पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा. आईपीएल 2025 सीजन में टीम सातवें स्थान पर रही थी, जबकि 2026 के सीजन में लखनऊ की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर पहुंच गई. टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कप्तानी में बदलाव को बड़े फैसले के तौर पर देखा जा रहा है. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगामी सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स किस खिलाड़ी को नई जिम्मेदारी सौंपती है.

यह भी पढ़ें- Photo Gallery: Mount Everest का पुराना नाम क्या था? जानिए डेथ जोन का खौफनाक सच

संबंधित सामग्री

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

कांवरियों से भरी कार की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल

ग्रामीणों के अनुसार दोनों वाहन बेंगाबाद की ओर से गिरिडीह की दिशा में जा रहे थे

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

उद्घाटन से पहले भारतमाला सड़क में दरार, चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया निरीक्षण

मैंने पहले ही अधिकारियों को किया था आगाह - चंद्रप्रकाश चौधरी

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

NHA के CEO डॉ. सुनील कुमार बर्णवाल ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

दलाही हटिया से फिर से बाइक चोरी, पीड़ित ने खोजबीन की लगाई गुहार

सब्जी खरीदने गया था पीड़ित, वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब थी

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

अहिल्यापुर में छात्रों का सड़क जाम, निर्माण में अनियमितता के आरोप में थाना प्रभारी व एसआई को हटाने की मांग

ग्रामीणों ने रोका था निर्माण, अहिल्यापुर पुलिस की मौजूदगी में रविवार को ढलाई का कार्य करा दिया गया पूरा