सारा अली खान ने भगवान रुद्रनाथ के किए दर्शन

सारा अली खान ने 19 किमी पैदल चढ़ाई कर किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन

By : Shreya Suman
सारा अली खान ने 19 किमी पैदल चढ़ाई कर किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान गुरुवार को भगवान रुद्रनाथ के दर्शन के लिए पहुंचीं. 19 किलोमीटर की कठिन हिमालयी चढ़ाई पैदल तय कर जब वे रुद्रनाथ धाम पहुंचीं, तो वहां की नैसर्गिक छटा और आध्यात्मिक वातावरण को देखकर अभिभूत हो गईं.

सारा ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन आम श्रद्धालुओं की तरह श्रद्धाभाव से किए. रुद्रनाथ की पवित्र भूमि पर ध्यान लगाकर उन्होंने हिमालय की प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया. सारा ने कहा, अहा! भगवान ने अपने लिए कितनी पवित्र, सुंदर और नैसर्गिक जगह चुनी है.

यात्रा के दौरान सारा ने स्थानीय स्वादों का भी आनंद लिया. उन्होंने पहाड़ी दाल और राजमा का स्वाद चखा और कहा, स्वाद अद्भुत है. जब उन्होंने पूछा कि इसमें ऐसा क्या खास है, तो उन्हें बताया गया कि यह पहाड़ी गाय के दूध से बने शुद्ध घी में बना है. चढ़ाई के दौरान एक ढाबे पर सारा ने चाय की चुस्कियां भी लीं.

स्थानीय दालचीनी और औषधीय मसालों से बनी इस चाय की महक ने उन्हें खासा प्रभावित किया. सारा अली खान का यह आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव न केवल श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा है, बल्कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि को भी बताता है. सारा अली खान ने प्राकृतिक नजारों का आनंद भी लिया. 

यह भी पढ़े: कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

संबंधित सामग्री

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था