न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रूस में इस समय संसदीय चुनाव चल रहा है, इसी बीच यूक्रेन ने मौका देखकर रूस पर एक के बाद एक 1600 ड्रोनों से अटैक कर दिया. यूक्रेन के इस अटैक से रूस को भारी नुकसान की खबर है. यूक्रेन ने रात भर में रूस के अलग अलग हिस्सों में 1600 से अधिक ड्रोन दागे गए. खबर है कि इनमें से 450 ड्रोन की दिशा राजधानी मॉस्को थी. ड्रोन हमलों में मास्को में भारी तबाही मची और 2 लोगों के मारे जाने की भी खबर है. साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है. लेकिन सबसे बड़ी खबर यह है कि मॉस्को की प्रमुख तेल रिफाइनरी इस ड्रोन हमले की चपेट में आया है. रिफाइनरी से निकलने वाले धुएं से ही नुकासन का अंदाजा लगाया जा सकता है. रिफाइनरी में आग लगने के बाद आसमान में काले धुएं से भर गया. राजधानी के रिहायशी इलाकों में ड्रोन हमले से नुकसान पहुंचा है. ड्रोन तो 21 मंजिला आवासीय इमारत से टकरा गया. जिससे वहां आग लग गई.
यह भी पढ़ें: गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय