Ed Sheeran
एक्सक्लूसिव

Ed Sheeran के टूर में क्यों मचा बवाल? Macklemore के 'Free Palastine' बयान से शुरू हुआ विवाद 

एड शीरन का 'द लूप टूर' इन दिनों उनके गानों से ज्यादा एक विवाद को लेकर चर्चा में है. मामला इतना बढ़ चुका है कि टूर से जुड़े कई दूसरे कलाकारों ने भी खुद को अलग कर लिया.

By : Amisha Pathak
Ed Sheeran के टूर में क्यों मचा बवाल? Macklemore के 'Free Palastine' बयान से शुरू हुआ विवाद 

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: एड शीरन का 'द लूप टूर' इन दिनों उनके गानों से ज्यादा एक विवाद को लेकर चर्चा में है. दरअसल, इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई, जब अमेरिकी रैपर Macklemore ने न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में परफॉर्म करते हुए फिलिस्तीन के समर्थन में खुलकर बात की. इसके बाद उनके बयान को लेकर विरोध शुरू हुआ और कुछ ही दिनों में उन्हें टूर के बाकी अमेरिकी शोज से हटा दिया गया. अब मामला इतना बढ़ चुका है कि टूर से जुड़े कई दूसरे कलाकारों ने भी खुद को अलग कर लिया.

MetLife Stadium से शुरु हुआ विवाद

4 सितंबर को मैकलमोर ने एड शीरन के शो में परफॉर्म किया. अपने सेट के दौरान उन्होंने अपना प्रोटेस्ट सॉन्ग 'Hind's Hall' गाया और फिलिस्तीन के समर्थन में बात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि टूर का हिस्सा बनने की एक वजह यह भी थी की उन्हें बड़े स्टेडियम के मंच से 'Free Palastine' कहने का मौका मिले. अगले दिन भी उन्होंने इसी मुद्दे पर अपनी बात रखी और कहा कि इजरायल की आलोचना को यहूदी लोगों की आलोचना नहीं माना जाना चाहिए. उनके इन बयानों के बाद विवाद फिर तेज हो गया.

विवाद इतना बढ़ गया कि 'ईसरेली-अमेरिकन काउन्सल' ने इस विवाद के बाद मैकनमोर को इस टूर से हटाने की मांग करते हुए पिटिशन शुरू की. खबरों के मुताबिक, संगठन ने आरोप लगाया कि उन्होंने कॉन्सर्ट के मंच का इस्तेमाल एकतरफा राजनीतिक संदेश देने के लिए किया. हालांकि, मैकलमोर ने अपने रुख का बचाव करते हुए कहा कि सभी इंसानों के साथ समान व्यवहार की बात विवादित नहीं होनी चाहिए. 

वहीं, 14 सितंबर को पता चला कि मैकलमौर अब एड शीरन के अमेरिका में होने वाले बाकी शोज में परफॉर्म नहीं करेंगे. टूर के प्रमोटर 'Messian Touring Group' के मुताबिक, आगामी शोज के कुछ वेन्यू ने संकेत दिया था कि वे मैकलमोर के साथ कॉन्सर्ट आयोजित नहीं करेंगे. प्रमोटर ने कहा कि इससे पूरे टूर के शोज रद्द होने का खतरा था और बड़ी संख्या में दर्शक प्रभावित हो सकते थे. इस मामले में Gillette Stadium और उसके मालिक Robert Kraft का नाम भी सामने आया. Kraft ने Macklemore के स्टेज पर दिए गए कंटेंट और उनकी पिछली कथित एंटीसेमिटिक बयानबाजी और इमेजरी को लेकर आपत्ति जताई, Macklemore ने इन आरोपों को खारिज किया है.

बढ़ते विवाद को देखते हुए एड ने आखिर में अपनी चुप्पी तोड़ी और साफ किया की मैकलमोर को टूर से हटाने का फैसला उनका नहीं था, बल्कि प्रमोटर और वेन्यूज का था. शीरन ने कहा कि वह इस संघर्ष से दुखी हैं. लेकिन अपने कॉन्सर्ट को अलग-अलग विचार रखने वाले लोगों के लिए एक साथ आने की जगह के तौर पर देखते हैं.

यह भी पढ़ें: कभी हर तरफ था इनका जलवा, अब कहां हैं ये पंजाबी म्यूजिक स्टार्स ?