PM Modi Birthday

PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। 

By : Rani Thakur
PM Modi Birthday: सेवा संकल्प अभियान पर राजनीति, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क

पूजा शर्मा/पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में आज से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। 

इस दौरान सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इधर, प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए बाढ़ की स्थिति का मुद्दा उठाया है। 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन के आयोजन को लेकर व्यंग्य किया। उन्होंने लिखा कि ‘महाअवतारी जी’ के लिए सिर्फ एक दिन, महज एक घंटे तक ही दीया जलाना पर्याप्त नहीं है..!! उन्होंने आगे लिखा कि पूछता है हिंदुस्तान... ब्रह्मांड के स्वयंभू अधिपति, नॉन-बायोलॉजिकल, जवाबदेही मुक्त, जुमले आजम, मेलोडी मैन ‘महाअवतारी जी’ के प्रकटोत्सव (अवतरण दिवस) का जश्न कब तक मनाना है? 

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में आगे व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि सिर्फ एक दिन और एक घंटे तक दीया जलाना पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार, उत्सव प्रतिदिन 24 घंटे और पूरे वर्ष चलते रहना चाहिए अन्यथा 'महाअवतारी जी' की लीला का बखान पूरा नहीं हो पाएगा। उनके नाम का जाप करने वाले झांसेबाजों, जुमलेबाजों, गाल बजाने वाले भक्तों का जीवन निर्रथक हो जाएगा।

संबंधित सामग्री

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

Bihar News: बाढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार समेत 4 गिरफ्तार

पटना जिला के बाढ़ थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बनारसी घाट, लोहार टोली (वार्ड संख्या-15) में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। <br/><br/>

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बिहार में बाल सुधार गृह में किशोर की संदिग्ध मौत: न्याय की मांग पर निकला विशाल कैंडल मार्च 

बाल सुधार गृह (पर्यवेक्षण गृह) में विचाराधीन 16 वर्षीय किशोर रुस्तम राईन की संदेहास्पद मौत का मामला अब पूरी तरह गरमा गया है। 

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में इंसानियत शर्मसार! झोले में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

गोपालगंज में नवजात बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंबेडकर चौक के समीप एक झोले में नवजात का शव रखा हुआ मिला। 

नवादा में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

नवादा में शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 216 लीटर विदेशी शराब बरामद

बिहार के नवादा से शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है।

बिहार में पीएम मोदी का जन्मदिन: श्रेयसी सिंह बोलीं- 'सेवा संकल्प' से मिलेगा विकसित भारत 2047 को बल

बिहार में पीएम मोदी का जन्मदिन: श्रेयसी सिंह बोलीं- 'सेवा संकल्प' से मिलेगा विकसित भारत 2047 को बल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने का सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा।