अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, 12 नवंबर से नई दरें

अमूल का बड़ा झटका: दूध की कीमतों में चार रुपये तक का इजाफा, 12 नवंबर से नई दरें लागू

अमूल ने देशभर में ताजा पैकेट वाले दूध की कीमतें 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई हैं। नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

By : हितेंद्र शर्मा
अमूल का बड़ा झटका: दूध की कीमतों में चार रुपये तक का इजाफा, 12 नवंबर से नई दरें लागू

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका लगा है, मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है । गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने बुधवार को बताया कि ताजा पैकेट वाले दूध की प्रमुख किस्मों के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं।  नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से देशभर में लागू होंगी। कंपनी के मुताबिक अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में करीब 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। 

अमूल ताजा और गोल्ड कितना महंगा हुआ?

GCMMF के अनुसार अमूल के सबसे ज्यादा बिकने वाले टोंड दूध अमूल ताजा (3 प्रतिशत फैट) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। इसमें करीब 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है । वहीं 6 प्रतिशत फैट वाले फुल क्रीम दूध अमूल गोल्ड की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, इसमें करीब 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अन्य प्रमुख पैक और वेरिएंट की कीमतों में भी संशोधन किया गया है।

क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?

GCMMF ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे उत्पादन और प्रोसेसिंग की बढ़ती लागत को वजह बताया है, कंपनी के मुताबिक हरे और सूखे चारे के साथ पशु आहार में इस्तेमाल होने वाली खली, मक्का और शीरे की कीमतें बढ़ी हैं। इसके अलावा पैकेजिंग फिल्म और ईंधन की लागत में भी इजाफा हुआ है । फेडरेशन ने गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में कम और असमान बारिश का भी जिक्र किया है इससे पशुपालकों पर दबाव बढ़ा है।

36 लाख दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा फायदा

GCMMF का कहना है कि पिछले एक साल में उसकी सदस्य सहकारी यूनियनों ने किसानों से दूध खरीदने की कीमतों में 4 से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। खुदरा कीमतों में संशोधन से किसानों को बेहतर भुगतान करने में मदद मिलेगी । फेडरेशन के मुताबिक, अमूल के सहकारी मॉडल में उपभोक्ताओं से मिलने वाले कुल राजस्व का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा 36 लाख दुग्ध उत्पादकों तक  पहुंचता है हालांकि कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा ।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026