असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर

असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम में 1,16,946 घोषित विदेशी नागरिकों के अब तक नहीं पकड़े जाने पर चिंता जताई। हमीदा बेगम की रिहाई याचिका भी खारिज की।

By : हितेंद्र शर्मा
असम में 1.16 लाख घोषित विदेशी अब भी पकड़ से बाहर, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कहा- निष्कासन की स्थिति बेहद गंभीर

असम में विदेशी घोषित किए गए 1,16,946 लोग अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं, उन्हें देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है । गुवाहाटी हाईकोर्ट ने इस स्थिति को 'बहुत गंभीर तस्वीर' बताया है  यह आंकड़ा असम सरकार की ओर से अदालत में दिए गए हलफनामे में सामने आया है, इसके मुताबि 30 जून 2026 तक राज्य के 36 जिलों में इतने घोषित विदेशी नागरिकों को पकड़ा जाना और निष्कासित किया जाना बाकी था  हाईकोर्ट की दो जजों की पीठ ने 10 नवंबर को हमीदा बेगम की याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की, पीठ में न्यायमूर्ति कल्याण राय सुराना और न्यायमूर्ति मृदुल कुमार कलिता शामिल थे।

क्या है हमीदा बेगम का मामला?

चराइदेव जिले की रहने वाली हमीदा बेगम को विदेशी न्यायाधिकरण ने 4 दिसंबर 2018 को विदेशी घोषित किया था, न्यायाधिकरण ने माना था कि वह 25 मार्च 1971 के बाद भारत में दाखिल हुई थीं और भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर सकीं । हमीदा ने इस फैसले को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन 1 अक्टूबर 2020 को उनकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को उनकी अपील भी खारिज कर दी। शीर्ष अदालत ने कहा था कि वह अपनी मां के साथ संबंध साबित करने के लिए ठोस सबूत नहीं दे सकीं, मार्च 2026 में उनकी पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो गई।

तीन साल हिरासत के बाद मिली थी जमानत

हमीदा को गोलपाड़ा के ट्रांजिट कैंप में रखा गया था, लगातार तीन साल हिरासत में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत उन्हें जमानत पर रिहा किया गया था । उनके वकील ने अदालत को बताया कि रिहाई के बाद वह नियमित रूप से संबंधित पुलिस थाने में हाजिरी दे रही थीं लेकिन एक बार थाने पहुंचने पर उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट से फिर रिहाई की मांग की । राज्य सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा कि हमीदा के पास उपलब्ध सभी कानूनी विकल्प समाप्त हो चुके हैं और उन्हें देश से बाहर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

हाईकोर्ट ने क्यों खारिज की याचिका?

अदालत ने कहा कि विदेशी न्यायाधिकरण का फैसला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से भी बरकरार रह चुका है । ऐसे में हमीदा की विदेशी नागरिक वाली स्थिति अंतिम हो चुकी है । राज्य सरकार ने उनके निष्कासन के लिए जरूरी कदम उठाने की जानकारी भी दी है,  इसलिए अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया और याचिका खारिज कर दी है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026