बेंगलुरु होटल के पूल में करंट, 2 विदेशियों की मौत

बेंगलुरु के 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट, जर्मनी और स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत

बेंगलुरु के पांच सितारा कोनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने से जर्मनी और स्लोवाकिया के दो नागरिकों की मौत हो गई। बचाने की कोशिश में दो लोग घायल हुए।

By : हितेंद्र शर्मा
बेंगलुरु के 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट, जर्मनी और स्लोवाकिया के 2 नागरिकों की मौत

बेंगलुरुः  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के पांच सितारा कोनराड होटल के स्विमिंग पूल में शुक्रवार शाम करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई । मृतकों में जर्मनी के एक नागरिक और स्लोवाकिया के एक नागरिक शामिल हैं।  दोनों को बचाने की कोशिश में एक अमेरिकी नागरिक और होटल का कर्मचारी भी घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

 बचाने पहुंचे दो लोग भी घायल

यह घटना बेंगलुरु के हलासुरु इलाके में स्थित कोनराड होटल के तीसरे फ्लोर पर बने स्विमिंग पूल में हुई। मृतकों की पहचान जर्मनी के अलेक्जेंडर मैक्सिमिलियन थीस और स्लोवाकिया के जुराज होर्वाट के रूप में हुई है। अलेक्जेंडर लुफ्थांसा एयरलाइंस के क्रू मेंबर थे जबकि जुराज आईबीएम कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम करते थे। 

हादसे के दौरान 41 वर्षीय अमेरिकी नागरिक मैथ्यू डेसेंटिस और 28 वर्षीय होटल कर्मचारी राहुल तिवारी दोनों को बचाने के लिए पूल में उतरे । इस कोशिश में वे भी घायल हो गए।  दोनों को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

होटल पर लापरवाही के आरोप 

मृतक अलेक्जेंडर की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है । शिकायत में होटल प्रबंधन पर स्विमिंग पूल के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया गया है, हालांकि अभी तक करंट आने की असली वजह सामने नहीं आई है।

पुलिस पूल में बिजली का झटका लगने के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है।  हादसे के बाद होटल ने अपनी वेबसाइट पर स्विमिंग पूल को 31 अक्टूबर से 30 नवंबर तक रखरखाव के लिए बंद रखने की जानकारी दी है ।

कोनराड होटल प्रबंधन ने भी घटना पर दुख जताते हुए जांच में स्थानीय अधिकारियों का सहयोग करने की बात कही है फिलहाल यह जांच का विषय है कि पूल में करंट कैसे पहुंचा और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक हुई थी या नहीं।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026