बेंगलुरु में पत्नी-सास समेत 7 की हत्या

बेंगलुरु में पत्नी-सास समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या, पार्टी के बहाने बुलाकर किया हमला

बेंगलुरु में कैब ड्राइवर शेखर पर पत्नी, सास और ससुराल के 5 अन्य सदस्यों की हत्या का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सात साल का बच्चा भी मृतकों में शामिल है।

By : हितेंद्र शर्मा
बेंगलुरु में पत्नी-सास समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या, पार्टी के बहाने बुलाकर किया हमला

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते सामूहिक हत्याकांड का मामला सामने आया है, एक कैब ड्राइवर पर अपनी पत्नी, सास और ससुराल के पांच अन्य सदस्यों समेत सात लोगों की हत्या का आरोप है मृतकों में सात साल का बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी पति शेखर को गिरफ्तार कर लिया है ।

पुलिस के मुताबिक शेखर की शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी, दोनों के बीच सुनीता के मायके जाने को लेकर अक्सर विवाद होता था । आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर शेखर ने पत्नी और उसके परिवार को निशाना बनाने की साजिश रची ।

पत्नी की हत्या के बाद रची पूरे परिवार को मारने की साजिश

जांच के अनुसार शेखर ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की घर में सिलबट्टे से हत्या की,  इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया । उसने सुनीता का मोबाइल बंद कर दिया और पड़ोसियों को बताया कि वह घूमने गई है ।

आरोप है कि अगले दिन शेखर ने अपने दो सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया । वहां उसने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती और शिवकुमार के सात वर्षीय बेटे पुनीत को भी मार डाला ।

गुमशुदगी की शिकायत से सामने आया सामूहिक हत्याकांड

यह मामला गुरुवार को तब सामने आया, जब नलिनी की मां ने उसके लापता होने की शिकायत श्रीरामपुरा थाने में दर्ज कराई । पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे परिवार की हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया । 

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने घर में खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया था । शवों को अलग-अलग जगहों पर ले जाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सिलबट्टा और कार जब्त कर ली है। 

एक बच्चे का शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने नंदी हिल्स के पास से सात वर्षीय पुनीत का शव बरामद किया है। बाकी शवों की तलाश की जा रही है । जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। आरोपी की बेटी की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है । 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026