भारत में मानसूनी आपातकाल

MP-UP समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, सिक्किम में लैंडस्लाइड से तबाही

सिक्किम में लैंडस्लाइड से 20 घर बहे, ओडिशा में 8 हजार लोग शिफ्ट; MP, UP सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

By : नरेंद्र कुमार
MP-UP समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, सिक्किम में लैंडस्लाइड से तबाही

देश के कई हिस्सों में बारिश अब आफत बनती जा रही है। सिक्किम में लगातार बारिश के बाद लैंडस्लाइड से 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए, जबकि ओडिशा में भारी बारिश और बाढ़-लैंडस्लाइड के खतरे को देखते हुए 8 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। उधर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।

सिक्किम में लैंडस्लाइड, 20 से ज्यादा घर बहे

सिक्किम के पश्चिमी जिले के रिंबी गांव में गुरुवार रात लगातार बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुई। इसमें 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में सड़कें बंद होने और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

ओडिशा में 8 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचे

ओडिशा में मौसम सिस्टम के प्रभाव से भारी बारिश हो रही है। बाढ़ और लैंडस्लाइड की आशंका वाले इलाकों से गुरुवार दोपहर तक 8,082 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। गंजाम, गजपति, मलकानगिरी, कोरापुट, रायगड़ा और नबरंगपुर प्रभावित जिलों में शामिल हैं।IMD ने ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।

MP में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिस्टम सक्रिय है। IMD के मुताबिक 25 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश और पश्चिमी हिस्से में भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर को दोनों हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

यूपी में भी मानसून एक्टिव

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी है। IMD ने 25 और 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 27 सितंबर को भी दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट है।

बिहार समेत कई राज्यों में असर

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और मैदानी इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026
राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु ने भारतीय संस्कृति, हिंदू दर्शन, शिक्षा और सामाजिक सुधार के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जगाई। उनकी विरासत आज भी आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रासंगिक है।

Oct 23, 2026
Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

भारत ने क्राइस्टचर्च में पहले टी20 में न्यूजीलैंड के 225 रन का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की है। यह टी20 भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

Oct 22, 2026