शेयर बाजार में गिरावट

शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा; मेटल-रियल्टी शेयर दबाव में

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने शुरुआती कारोबार में अंक गवाएं। एशियाई बाजारों में भी कमजोरी।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा; मेटल-रियल्टी शेयर दबाव में

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार यानी 8 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 200 अंक गिरकर 72,450 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी 50 अंक से ज्यादा नीचे आ गया है और 22,550 के स्तर पर है।शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों पर दिखाई दे रहा है। इससे पहले बुधवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में लगातार दूसरे कारोबारी दिन बिकवाली ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

भारतीय बाजार के साथ एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी आज दबाव देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई करीब 0.95% नीचे है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.81% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.39% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

इंडेक्स

लेवल

गिरावट

कोस्पी

6,751

55 अंक (-0.81%)

निक्केई

69,373

662 अंक (-0.95%)

हैंगसेंग

24,047

84 अंक (-0.39%)

एशियाई बाजारों की यह कमजोरी भारतीय बाजार के सेंटीमेंट पर भी असर डाल रही है।

अमेरिकी बाजार भी लाल निशान में बंद

इससे पहले 7 अक्टूबर को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट रही। डाउ जोन्स 341 अंक यानी 0.66% नीचे बंद हुआ। नैस्डैक में 61 अंक और S&P 500 में 17 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्स

लेवल

गिरावट

डाउ जोन्स

51,180

341 अंक (-0.66%)

नैस्डैक

27,539

61 अंक (-0.22%)

S&P 500

7,802

17 अंक (-0.22%)

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी दबाव बढ़ा रही है। FII/FPI ने बीते 7 दिनों में करीब 13,782 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं पिछले 30 दिनों में उनकी नेट बिकवाली 69,810 करोड़ रुपए रही।इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII लगातार खरीदारी कर रहे हैं। बीते 7 दिनों में DII ने 14,867 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है, जबकि 30 दिनों में यह आंकड़ा 80,455 करोड़ रुपए रहा।

कैटेगरी

लेटेस्ट

बीते 7 दिन

बीते 30 दिन

DII

+4,597 करोड़

+14,867 करोड़

+80,455 करोड़

FII/FPI

-6,121 करोड़

-13,782 करोड़

-69,810 करोड़

कल भी सेंसेक्स 429 अंक टूटा था

बुधवार यानी 7 अक्टूबर को भी बाजार में तेज गिरावट रही थी। सेंसेक्स 429 अंक फिसलकर 72,639 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी करीब 173 अंक टूटकर 22,603 पर बंद हुआ।

अब आज के कारोबार में निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से कितना संभल पाते हैं। खास तौर पर मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली का रुख बाजार की दिशा के लिए अहम रहेगा।

संबंधित सामग्री

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 73,005 और निफ्टी 22,557 तक फिसले। Power Grid, BEL, मारुति और टाटा स्टील समेत कई शेयर लाल निशान में रहे।

Oct 22, 2026
Share Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी

Share Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी

21 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 74,400 पर, जबकि निफ्टी 150 अंक बढ़कर 23,050 पर पहुंच गया।

Oct 21, 2026
Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 73853 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों और महंगे कच्चे तेल की मार से निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। जानिए क्रैश की वजह क्या है।

Oct 19, 2026
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक टूटा; IT-बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक टूटा; IT-बैंकिंग शेयरों में बिकवाली

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट आई, जिसमें IT और प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में विशेष बिकवाली देखी गई। विदेशी बाजारों के संकेतों का भी असर दिखा।

Oct 19, 2026