राजस्थान में स्थित है चमत्कारी देवी मंदिर, जहां मुगल आक्रांता औरंगज़ेब ने भी झुकाया था शीश

राजस्थान में स्थित है चमत्कारी देवी मंदिर, जहां मुगल आक्रांता औरंगज़ेब ने भी झुकाया था शीश

By : Jagdeesh Kumar
राजस्थान में स्थित है चमत्कारी देवी मंदिर, जहां मुगल आक्रांता औरंगज़ेब ने भी झुकाया था शीश

इन दिनों चैत्र नवरात्रि चल रही है। इसमें कई मंदिरों और उनके चमत्कारों की चर्चा होती है। भारत में कई ऐसे मंदिर है जिनके चमत्कारों को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही मंदिर राजस्थान की राजधानी जयपुर से क़रीब 110 किलोमीटर दूर सीकर जिले में स्थित है। जहां नवरात्रि के 9 दिनों तक विश्व प्रसिध्द लख्मी मेला लखता है। इस नौ दिवसीय मेले में देशभर से लाखों श्रध्दालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर अपने चमत्कार के लिए जाना जाता है।

औरंगज़ेब ने किया था आक्रामण

सीकर के जीाण माता मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर को तोड़ने मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपनी सेना को भेजा था। तब यहां उपस्थित भक्तों ने तो इसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसके बाद मुगल सेना पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे घबराकर औरंगज़ेब की सेना भाग गई।

इस घटना के बाद मुगल बादशाह ख़ुद जीण मंदिर में आया और क्षमा याचना मांगते हुए मां जीण भवानी को चांदी का छत्र भेंट किया। साथ में दिल्ली से अखंड ज्योति को जलाने के लिए सवा मन तेल भेजा।

भाई - बहन के रिश्ते की पहचान है मंदिर

एक अन्य मान्यता के अनुसार चुरू जिले के घांघू गांव के चौहान राजघराने में जीण नामक कन्या का जन्म हुआ। किसी कारण से वो कन्या अरावली पर्वत श्रृंखला की पहाड़ियों में चली गई। उसके पीछे - पीछे उसका भाई हर्ष भी पहुंचा और घर वापस चलने को कहा। लेकिन जीण वहीं, बैठकर तपस्या में लीन हो गई। इसके बाद हर्ष भी कुछ दूर जाकर तपस्या करने लगा। यही कारण है कि जीण माता मंदिर  से 17 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में हर्षनाथ मंदिर स्थित है।

शराब और बली दोनों प्रतिबंधित

सीकर के जीण माता मंदिर में पहले पशु बलि और शराब चढ़ाने की परंपरा थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कहते हैं कि इस मंदिर में शीश झुकाने से सारी मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में आने मात्र से ही अनेक रोग ठीक हो जाते हैं।

संबंधित सामग्री

चैत्र नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

चैत्र नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

इस दुर्गा अष्टमी पर कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। करियर, मान-सम्मान और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Mar 26, 2026
अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं नारियल बर्फी का भोग, जानें आसान रेसिपी

अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं नारियल बर्फी का भोग, जानें आसान रेसिपी

चैत्र नवरात्रि में महागौरी को भोग लगाने के लिए आप नारियल की बर्फी बना सकते हैं। इसको बनाने की पूरी रेसिपी...

Mar 25, 2026
कन्या पूजन पर इस रंग के कपड़े पहनें, दिखेंगी स्टाइलिश

कन्या पूजन पर इस रंग के कपड़े पहनें, दिखेंगी स्टाइलिश

चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, इसलिए जान लीजिए इस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए

Mar 25, 2026
चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर कल से होगा कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त और समय

चैत्र नवरात्र की महाअष्टमी पर कल से होगा कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त और समय

चैत्र नवरात्रि कुछ ही दिनों में खत्म होने वाली है और 26 मार्च को दुर्गाष्टमी है। इस दिन कन्या पूजन होता है, जान लीजिए इसका शुभ मुहूर्त और सही समय

Mar 25, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026: कब है महाअष्टमी और राम नवमी, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

चैत्र नवरात्रि 2026: कब है महाअष्टमी और राम नवमी, जानें कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

क्या आप भी महाअष्टमी और राम नवमी की सही तिथि को लेकर कंफ्यूज हैं, जान लीजिए इसकी सही डेट और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त..

Mar 24, 2026