मां महागौरी की पूजा और नारियल बर्फी

अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं नारियल बर्फी का भोग, जानें आसान रेसिपी

चैत्र नवरात्रि में महागौरी को भोग लगाने के लिए आप नारियल की बर्फी बना सकते हैं। इसको बनाने की पूरी रेसिपी...

अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं नारियल बर्फी का भोग, जानें आसान रेसिपी

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन देवी की आराधना करने से जीवन के दुख, पाप और बाधाएं दूर होती हैं। मां महागौरी को नारियल और उससे बनी मिठाइयां विशेष रूप से प्रिय मानी जाती हैं, इसलिए भक्त इस दिन नारियल से बने भोग अर्पित करते हैं।

अगर आप भी अष्टमी के दिन मां को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से नारियल की बर्फी बनाकर भोग लगा सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कम सामग्री में जल्दी तैयार होने वाली मिठाई है। चलिए अब इसकी पूरी रेसिपी जान लेते हैं।

नारियल बर्फी बनाने की सामग्री:
• 2 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
• 1 कप चीनी (स्वादानुसार)
• 1 कप फुल क्रीम दूध
• ½ कप मावा या कंडेंस्ड मिल्क
• ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
• 2 बड़े चम्मच घी
• कटे हुए बादाम और पिस्ता

बनाने की आसान रेसिपी
सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का सा भून लें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले, सिर्फ इसकी नमी कम होनी चाहिए। इसके बाद इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं, जब तक नारियल दूध को अच्छी तरह सोख न ले। फिर इसमें चीनी मिलाएं और लगातार चलाते रहें।

मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इलायची पाउडर डालें। अब इसमें मावा मिलाकर अच्छे से पकाएं, जब तक मिश्रण कड़ाही छोड़कर एकसार न हो जाए। तैयार मिश्रण को घी लगी ट्रे में फैलाएं और ऊपर से बादाम-पिस्ता डालकर हल्का दबा दें। इसे 2-3 घंटे तक ठंडा होने दें। सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काटकर तैयार बर्फी मां महागौरी को भोग के रूप में अर्पित करें।

संबंधित सामग्री

सत्तू की रोटी को फूली और मुलायम कैसे बनाएं? जानें आसान तरीका, स्वाद रहेगा लाजवाब

सत्तू की रोटी को फूली और मुलायम कैसे बनाएं? जानें आसान तरीका, स्वाद रहेगा लाजवाब

सत्तू की रोटी को मुलायम और फूली बनाने के आसान टिप्स जानें। सही आटा गूंथने से लेकर स्टफिंग और सेकने तक, घर पर बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी सत्तू रोटी।

Apr 08, 2026
कामदा एकादशी कब है? जानें सही तिथि और पारण समय और व्रत से जुड़ी जरूरी सावधानियां

कामदा एकादशी कब है? जानें सही तिथि और पारण समय और व्रत से जुड़ी जरूरी सावधानियां

क्या आप भी कामदा एकादशी की तिथि को लेकर कन्फ्यूज हैं कि यह 28 मार्च को है या 29 मार्च को? यहां जानिए इसकी सही तिथि, पारण का समय और वे महत्वपूर्ण गलतियां, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Mar 27, 2026
राम नवमी पर श्रीराम स्तुति का पाठ करें, मिलेगा सुख-शांति और भाग्य का साथ

राम नवमी पर श्रीराम स्तुति का पाठ करें, मिलेगा सुख-शांति और भाग्य का साथ

राम नवमी 2026 का पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम की पूजा और स्तुति के द्वारा धार्मिक उल्लास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Mar 26, 2026
चैत्र नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

चैत्र नवरात्रि: दुर्गा अष्टमी पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

इस दुर्गा अष्टमी पर कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। करियर, मान-सम्मान और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Mar 26, 2026
कन्या पूजन पर इस रंग के कपड़े पहनें, दिखेंगी स्टाइलिश

कन्या पूजन पर इस रंग के कपड़े पहनें, दिखेंगी स्टाइलिश

चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है, इसलिए जान लीजिए इस दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए

Mar 25, 2026