जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं को फिर समन

तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को फिर समन, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सौरव-आशुतोष

सौरव दास और आशुतोष रांका सात दिन बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए, लेकिन क्राइम ब्रांच के समन पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। अब पुलिस नया समन जारी करेगी।

By : स्वदेश डेस्क
तिहाड़ से रिहाई के बाद CJP नेताओं को फिर समन, पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सौरव-आशुतोष

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद भी कानूनी मुश्किलें जारी हैं । सात दिन न्यायिक हिरासत में रहने के बाद बुधवार को दोनों सशर्त जमानत पर बाहर आए थे,। लेकिन रिहाई के कुछ ही समय बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया ।

गुरुवार, 22 अक्टूबर को दोनों नेताओं को राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश होना था, हालांकि, दोनों पूछताछ में शामिल नहीं हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी। अब क्राइम ब्रांच तारीख और समय बदलकर नया समन जारी करेगी ।

किस मामले में पूछताछ करना चाहती है पुलिस?

यह मामला जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर को सौरव  दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्य मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे थे।  पुलिस ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में निजी परिसर से होकर पहुंचे थे। इस मामले में दर्ज केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। पुलिस दोनों नेताओं से घटना और उससे जुड़े दूसरे पहलुओं पर पूछताछ करना चाहती है।

किन शर्तों पर मिली थी जमानत?

बुधवार को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने दोनों नेताओं को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और जमानत बॉन्ड पर रिहा करने का आदेश दिया था ।  दोनों ने लिखित आश्वासन दिया कि वे कानून का पालन करेंगे और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़ी निर्धारित शर्तों का पालन करेंगे।  अब क्राइम ब्रांच के नए समन के बाद दोनों नेताओं को पूछताछ के लिए पेश होना होगा  मामले में पुलिस की जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

Oct 22, 2026
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026