छत्तीसगढ़ से CRPF बटालियन मणिपुर भेजी गई

छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

CRPF ने छत्तीसगढ़ के सुकमा से 1,000 से ज्यादा जवानों वाली बटालियन मणिपुर भेजी है। नक्सल विरोधी मोर्चे से पहली पूरी बटालियन हटाने के पीछे क्या वजह है?

By : हितेंद्र शर्मा
छत्तीसगढ़ से हटाई गई CRPF की पूरी बटालियन, 1,000 से ज्यादा जवान मणिपुर भेजे; नक्सलवाद पर काबू का असर?

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके से अपनी एक पूरी बटालियन वापस बुला ली है । इस बटालियन में 1,000 से ज्यादा जवान हैं ।  मार्च 2026 में केंद्र सरकार की ओर से देश में नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा के बाद किसी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की पूरी बटालियन को नक्सल विरोधी मोर्चे से हटाने का यह पहला मामला है। 

सुकमा में तैनात थी बटालियन

यह बटालियन छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र के सुकमा में तैनात थी, पिछले कई साल से इसके जवान नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल थे।  मार्च में नक्सलवाद खत्म होने की घोषणा के बाद जवानों ने इलाके में बारूदी सुरंगों और आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को खोजने और निष्क्रिय करने का काम भी किया । 

CRPF मुख्यालय ने बटालियन को मणिपुर भेजने का आदेश दिया है, अधिकारियों के मुताबिक वहां जारी जातीय हिंसा और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए केंद्रीय बलों की मौजूदगी बढ़ाई जा रही है। इससे पहले CRPF की दो कोबरा बटालियन भी मणिपुर में तैनात की जा चुकी हैं।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था पर क्या असर होगा?

बटालियन के हटने से सुकमा में उसके मौजूदा पोस्ट और जिम्मेदारियां खत्म नहीं होंगी । इन्हें आसपास की CRPF इकाइयों और छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपा जाएगा। हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बदलाव से नक्सल विरोधी सुरक्षा व्यवस्था में खालीपन आने की आशंका जताई है रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ और ओडिशा से कम से कम तीन और अर्धसैनिक बटालियन हटाकर मणिपुर या पाकिस्तान-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा मजबूत करने का प्रस्ताव भी है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026