चांदनी चौक में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही

दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के चांदनी चौक में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और दमकल विभाग की टीमें बचाव में जुटी हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्लीः  दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, हादसा चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा, शीश महल इलाके में हुआ। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।  राहत और बचाव के लिए दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर जुटी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9:50 बजे हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कम से कम छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और दूसरी राहत टीमें भी बचाव कार्य में लगी हैं ।

संकरी गली के कारण बचाव कार्य में परेशानी

हादसे वाली जगह तक पहुंचने का रास्ता काफी संकरा है। इससे राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। NDRF की टीम मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मलबे में कुल कितने लोग दबे हैं।

AAP ने दिल्ली सरकार और MCD पर उठाए सवाल

इमारत गिरने की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार और MCD पर सवाल उठाए हैं  उन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा जांच के आदेश दिए जाने के बावजूद ऐसे हादसे हो रहे हैं । भारद्वाज ने सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ इमारतों पर कार्रवाई होती है, जबकि दूसरी इमारतों को लेकर नियमों का पालन नहीं किया जाता।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026