दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सभी धार्मिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बै

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सभी धार्मिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है l

By : Swadesh Editor
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सभी धार्मिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बैन

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वातावरण को साफ़ सुथरा रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है l उन्होंने आज इस बात की घोषणा की अब से दिल्ली के सभी धार्मिक स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा l इसके अलावा उन्होंने स्कूलों और बाजारों में भी इसके इस्तेमाल को बंद कर दिया है l पूरी दिल्ली में यह आदेश सही से लागू हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए हैं l

सीएम रेखा गुप्ता ने बैठक में लिया बड़ा फैसला 

आज यानी गुरुवार को सीएम रेखा गुप्ता ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों (DM), पुलिस उपायुक्तों और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यह बैठक “मिशन बदल रही है दिल्ली” अभियान के तहत आयोजित की गई थी। बैठक में यह तय किया गया कि राजधानी के धार्मिक स्थलों से शुरुआत करते हुए सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। सीएम ने कहा कि यह कदम केवल स्वच्छता के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ी पहल है। 

रेखा गुप्ता ने यह भी बताया कि सिंगल-यूज प्लास्टिक न केवल कचरा बढ़ाता है, बल्कि यह आसानी से नष्ट नहीं होता और जल तथा भूमि को प्रदूषित करता है। इससे निपटने के लिए अब सरकार बायोडिग्रेडेबल और री-यूजेबल विकल्पों को बढ़ावा देगी।

सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर दो बार होगी सफाई 

दिल्ली को साफ़ सुथरा और अच्छा बनाने के लिए सीएम ने बड़ा फैसला लिया है l उन्होंने यह भी कहा कि अब से राजधानी की सड़कों और सभी सार्वजनिक स्थलों पर दिन में दो बार सफाई की जाएगी l इसके अलावा अतिक्रमण वाली जगहों पर जीरो टॉलरेंस नीति का सख्ती से पालन किया जाएगा l सीएम रेखा गुप्ता ने साफ कहा कि दिल्ली को गंदगी और अव्यवस्था से मुक्त करना उनकी प्राथमिकता है।

जल्द शुरू होगा बड़ा अभियान 

बता दें कि दिल्ली में बड़े बदलाव को लेकर सीएम रेखा ने कहा कि अगले 20 दिनों के भीतर एक व्यापक स्वच्छता अभियान भी शुरू किया जाएगा, जिसमें न केवल सफाई पर ध्यान दिया जाएगा, बल्कि लोगों को जागरूक भी किया जाएगा कि वे पर्यावरण के हित में अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। आज उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील भी की कि वे इस मुहिम का हिस्सा बनें और दिल्ली को एक साफ-सुथरा, सुंदर और टिकाऊ शहर बनाने में सरकार का साथ दें।

संबंधित सामग्री

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से दिल्ली में फिर अलर्ट,6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

INDIA ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च से दिल्ली में फिर अलर्ट,6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद

INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी। छह मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद, ट्रैफिक डायवर्जन की आशंका और CJP ने प्रदर्शन की तारीख मांगी।

Oct 12, 2026
Delhi News:  दिल्ली CNG पंप पर बड़ा हादसा, टैंक फटने से एक की मौत और 5 लोग घायल, कैसे हुआ हादसा

Delhi News: दिल्ली CNG पंप पर बड़ा हादसा, टैंक फटने से एक की मौत और 5 लोग घायल, कैसे हुआ हादसा

दिल्ली में सीएनजी पंप पर ट्रक में गैस भरते समय टैंक फट गया। जानकारी के अनुसार हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Aug 19, 2026
बंद एग्जिट गेट, फायर NOC गायब और अवैध कमरे... मालवीय नगर भीषण त्रासदी में 5 बड़े खुलासे

बंद एग्जिट गेट, फायर NOC गायब और अवैध कमरे... मालवीय नगर भीषण त्रासदी में 5 बड़े खुलासे

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई। जांच में फायर NOC, अवैध निर्माण, बंद निकास मार्ग समेत 5 बड़ी लापरवाहियां सामने आई हैं।

Jun 03, 2026
काली दीवारें, बिखरी राख और अधजले शव..., VIDEO में दिखा विवेक विहार अग्निकांड का खौफनाक मंजर

काली दीवारें, बिखरी राख और अधजले शव..., VIDEO में दिखा विवेक विहार अग्निकांड का खौफनाक मंजर

दिल्ली के विवेक विहार अग्निकांड का भयावह VIDEO सामने आया है। काली दीवारें, राख और अधजले शवों के बीच 9 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया।

May 03, 2026
दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार; 3 हिरासत में

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार; 3 हिरासत में

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। एक कार बैरियर तोड़कर अंदर घुसी, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर आरोपी भागने की कोशिश

Apr 06, 2026