नमाज की इजाजत पर HC का फैसला

HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसकोर्स मस्जिद में नमाज की अंतरिम इजाजत देने से इनकार किया। जानिए सुरक्षा कारणों, सरकारी पक्ष और मस्जिद से जुड़े मामले में आगे क्या होगा।

By : स्वदेश डेस्क
HC ने खारिज की याचिका: रेसकोर्स मस्जिद में फिलहाल नहीं पढ़ी जाएगी नमाज

नई दिल्लीः  दिल्ली हाईकोर्ट ने रेसकोर्स मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए अंतरिम इजाजत देने से इनकार कर दिया है । कोर्ट ने कहा कि आसपास तोड़फोड़ का काम चल रहा है और ऐसे में लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।  हालांकि अदालत ने मस्जिद के खिलाफ कार्रवाई पर चार हफ्ते तक रोक लगाने की केंद्र सरकार की बात को दर्ज किया है।

सुरक्षा कारणों से नमाज की इजाजत नहीं

जस्टिस अनीश दयाल की पीठ के सामने सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि इलाके में तोड़फोड़ का काम चल रहा है । ऐसे में मस्जिद में लोगों को आने-जाने की इजाजत देना सुरक्षित नहीं है। सरकार ने यह भी बताया कि परिसर में मौजूद मंदिर में भी लोगों के प्रवेश पर रोक है। 

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि तोड़फोड़ का काम पूरा हो चुका है, हालांकि कोर्ट ने इस दलील के आधार पर नमाज की इजाजत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने सवाल उठाया कि अगर इस दौरान कोई घायल होता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

मस्जिद पर चार हफ्ते तक कार्रवाई नहीं

सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के भूमि एवं विकास कार्यालय (L&DO) ने कहा कि वह अगले चार हफ्ते तक मस्जिद के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करेगा । इस दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड की ओर से 19 अक्टूबर को दिए गए आवेदन पर फैसला लिया जाएगा।

कोर्ट ने केंद्र सरकार को मामले की स्थिति पर रिपोर्ट और तस्वीरें पेश करने का निर्देश दिया है।  अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी फिलहाल मस्जिद में नमाज की इजाजत नहीं मिली है, जबकि उसके खिलाफ कार्रवाई पर चार हफ्ते की रोक रहेगी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026