दिग्विजय का हिंदुत्व पर फिर विवादित बयान

दिग्विजय सिंह का फिर हिंदुत्व पर हमला, सनातन के नाम पर आखिर कौन-सी सियासत कर रहे हैं?

दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हिंदुत्व को नफरत, हिंसा और झूठ का रास्ता बताया। सनातन के नाम पर हिंदुत्व को निशाना बनाने की उनकी रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
दिग्विजय सिंह का फिर हिंदुत्व पर हमला, सनातन के नाम पर आखिर कौन-सी सियासत कर रहे हैं?

गुना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हिंदुत्व को निशाना बनाया है।  उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही उनकी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' के दौरान गुना जिले के आरोन में फिर से विवादित बयान देते हुए हिंदुत्व को नफरत, हिंसा और झूठ का रास्ता बताया । सवाल यह है कि सनातन यात्रा निकालते हुए दिग्विजय सिंह बार-बार हिंदुत्व को कटघरे में क्यों खड़ा कर रहे हैं?

हिंदुत्व को नफरत से जोड़ने की कोशिश?

सभा में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे हिंदुत्व के रास्ते पर चलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि धर्म हिंदुत्व नहीं, बल्कि सनातन है। यह पहली बार नहीं है जब दिग्विजय ने हिंदुत्व और सनातन को अलग-अलग बताकर बयान दिया है।

इससे पहले भी वे कह चुके हैं कि वे सनातन धर्म का समर्थन करते हैं, हिंदुत्व का नहीं । ऐसे में उनका बार-बार हिंदुत्व को नफरत और हिंसा से जोड़ना महज वैचारिक मतभेद है या इसके पीछे कोई सोची-समझी राजनीतिक रणनीति है, यह सवाल उठना स्वाभाविक है ।

भाजपा ने पूछा- अब राम नाम जपना चाहिए

दिग्विजय के बयान पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग ओसामा बिन लादेन को 'ओसामा जी' कहते हैं उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है, उन्होंने दिग्विजय को राम नाम जपने की सलाह भी दी । पहले हिन्दू आतंकवाद का नरैटिव गढ़ने की कोशिश अब हिन्दुत्व और सनातन को ही आपस में बांटने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। 

उज्जैन से शुरू हुई दिग्विजय की यात्रा अयोध्या तक प्रस्तावित है, दिलचस्प यह है कि यात्रा के नाम में सनातन है लेकिन उनके बयानों के केंद्र में लगातार हिंदुत्व है, ऐसे में सवाल केवल शब्दों का नहीं, बल्कि उस राजनीतिक संदेश का भी है जो इन बयानों के जरिए दिया जा रहा है । 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026