I-PAC पर ED की रेड, कोयला तस्करी और हवाला लिंक का दावा, CM ममता पर आरोप

I-PAC पर ED की रेड, कोयला तस्करी और हवाला लिंक का दावा, CM ममता पर आरोप

ED ने कोलकाता में I-PAC और प्रतीक जैन के ठिकानों पर कोयला तस्करी से जुड़े हवाला लेनदेन की जांच में छापेमारी की।

By : स्वदेश डेस्क
I-PAC पर ED की रेड, कोयला तस्करी और हवाला लिंक का दावा, CM ममता पर आरोप

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। विस चुनावों की दहलीज पर खड़े बंगाल में ईडी ने कार्रवाई की है। कोलकाता के राजनीतिक रणनीति फर्म इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) और इसके प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी की है। इस कार्रवाई को लेकर सियासी भूचाल आ गया है। ईडी ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला तस्करी घोटाले से जुड़े करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन की जांच के तहत की गई है। वहीं, प्रतीक जैन के घर पर पड़ी रेड की जानकारी ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंची। इस कार्रवाई को लेकर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया।

ईडी ने बयान कर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि कोयला तस्करी से अर्जित अवैध धन को हवाला ऑपरेटरों के जरिये कई स्तरों पर घुमाया गया। इसके बाद बड़ी रकम I-PAC तक पहुंचाई गई। एजेंसी का दावा है कि इस अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा शाकंभरी ग्रुप ऑफ कंपनीज को भी बेचा गया था।

ईडी ने डिजिटल सबूत कलेक्ट किए

गुरुवार को ईडी ने कोलकाता स्थित I-PAC के कार्यालय और प्रतीक जैन के आवास पर छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जुटाए। एजेंसी का कहना है कि कई व्यक्तियों के बयान और पुख्ता सबूत इस हवाला नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। 8 जनवरी को पीएमएलए के तहत हुई कार्रवाई में उन लोगों की पहचान हुई है, जो कोयला तस्करी के धन और उसके हवाला हस्तांतरण से जुड़े हैं।

ममता बनर्जी का विरोध

छापेमारी की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पहुंचीं। उन्होंने इस कार्रवाई को गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चुनावी रणनीति जानने के लिए दबाव बना रही हैं। सीएम ने कहा कि ईडी से छापेमारी करवाकर बीजेपी तृणमूल की चुनावी रणनीति को चोरी किया।

ममता बनर्जी के ऑफिस पहुंचने पर गहराया विवाद

ममता बनर्जी के हाथ में एक ग्रीन फाइल देखे जाने और I-PAC के साल्ट लेक कार्यालय पहुंचने के बाद विवाद और गहरा गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों द्वारा कुछ फाइलें ले जाने पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या इनमें ईडी जांच से जुड़े अहम दस्तावेज थे। ईडी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव सलाहकार प्रतीक जैन के घर पर रेड के दौरान एक लैपटॉप, फोन और कई अहम डॉक्यूमेंट अपने साथ ले गई हैं। ईडी इस मामले में कोर्ट गई है।

रणनीति चुराने का आरोप और विपक्ष का पलटवार

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईडी की फॉरेंसिक टीम ने I-PAC के कंप्यूटर से डेटा ट्रांसफर किया और वित्तीय के साथ-साथ राजनीतिक दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए। उनका कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ भ्रष्टाचार जांच नहीं, बल्कि TMC की गोपनीय चुनावी रणनीति हासिल करने की कोशिश है। आईपेक ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कथित तौर पर जबरन घुसने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में ED अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की मौजूदगी को ईडी के काम में हस्तक्षेप करार दिया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि I-PAC पहले प्रशांत किशोर से जुड़ी रही है और वर्तमान में प्रतीक जैन इसके प्रमुख हैं। IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र प्रतीक जैन TMC की चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभाते रहे हैं और 2019, 2021 सहित कई चुनावों में पार्टी की रणनीति, नारे और उम्मीदवार चयन में योगदान दे चुके हैं।

संबंधित सामग्री

Kolkata Pandal Stampede:कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

Kolkata Pandal Stampede:कोलकाता के चोरबागान पंडाल में भगदड़ से 19 की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए। पुलिस ने आयोजकों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Oct 18, 2026
Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

Durga Puja Pandal Stampe:कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 18 की मौत और 45 से ज्यादा घायल; CM अस्पताल पहुंचे

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 18 लोगों की मौत और 45 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Oct 17, 2026
सिंघम का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फिलिस्तीन समर्थक संगठनों की लामबंदी और भारत में विदेशी धन का प्रवाह

सिंघम का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फिलिस्तीन समर्थक संगठनों की लामबंदी और भारत में विदेशी धन का प्रवाह

फॉक्स न्यूज़ की जांच में सिंघम नेटवर्क की फंडिंग पर सवाल उठे और पीएफआई केस में ईडी के आरोप सामने आए। मगर दोनों के बीच सीधे पैसे के लेन देन का कोई सबूत नहीं मिला है।

Oct 13, 2026
गांधीवादियों द्वारा गांधी के अवमूल्यन का दौर

गांधीवादियों द्वारा गांधी के अवमूल्यन का दौर

समकालीन गांधीवादियों ने गांधीवाद के मूल सिद्धांतों की उपेक्षा करते हुए अपने व्यवहार और भाषा से गांधीवाद का अवमूल्यन कर दिया है।

Aug 13, 2026
CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

CG Sharab Ghotala: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें 18 अगस्त तक ED रिमांड में भेजा।

Aug 12, 2026