फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइटें ब्लॉक

फर्जी अदालती आदेश से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, PMO ने दूरसंचार सचिव को किया तलब; सामने आई बड़ी चूक

हाई कोर्ट के नाम से भेजे गए नकली आदेशों पर दूरसंचार विभाग ने 129 बेटिंग वेबसाइटें ब्लॉक कर दीं। मामला PMO पहुंचा तो सचिव से जवाब मांगा गया।

By : हितेंद्र शर्मा
फर्जी अदालती आदेश से 129 वेबसाइटें ब्लॉक, PMO ने दूरसंचार सचिव को किया तलब; सामने आई बड़ी चूक

नई दिल्ली: हाई कोर्ट के नाम से भेजे गए फर्जी अदालती आदेशों के आधार पर 129 ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटें ब्लॉक करने का मामला सामने आया है । इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने शनिवार 14 नवंबर को दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल को तलब कर जवाब मांगा । Media रिपोर्ट के मुताबिक उनसे पूछा गया कि अदालत के आदेशों की पुष्टि किए बिना इतनी बड़ी कार्रवाई कैसे कर दी गई । 

राजस्थान और इलाहाबाद हाई कोर्ट के नाम से भेजे फर्जी आदेश

मामला राजस्थान और इलाहाबाद हाई कोर्ट के नाम से तैयार किए गए दो कथित आदेशों से जुड़ा है जालसाजों ने दस्तावेजों को असली दिखाने के लिए उन पर अदालत का लोगो, मुहर और जज के नाम का इस्तेमाल किया।  इलाहाबाद हाई कोर्ट के नाम से जारी कथित आदेश पर जस्टिस गरिमा प्रसाद के हस्ताक्षर भी दिखाए गए थे । इसमें एक QR कोड भी लगाया गया था लेकिन वह अदालत के वास्तविक रिकॉर्ड की पुष्टि नहीं करता था।इन दस्तावेजों को कुछ लोगों ने खुद को वकील बताते हुए ईमेल के जरिए दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को भेजा था।

दो आदेशों पर ब्लॉक हुईं 129 वेबसाइटें

दूरसंचार विभाग ने 21 जुलाई को पहले आदेश के आधार पर 34 वेबसाइटें और 2 सितंबर को दूसरे आदेश के आधार पर 95 वेबसाइटें ब्लॉक करने के निर्देश इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को दिए, इस तरह कुल 129 वेबसाइटों की पहुंच बंद कर दी गई । बाद में जांच में दोनों आदेशों की प्रामाणिकता पर सवाल उठे । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने रिकॉर्ड की जांच के बाद आदेश को फर्जी पाया और 6 नवंबर को पुलिस शिकायत दर्ज कराई।  राजस्थान हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार ने भी अपने नाम से जारी आदेश को फर्जी बताया।

 जांच के बाद 95 वेबसाइटों से हटा प्रतिबंध

ये कथित आदेश कई महीनों तक दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहे । मामला सामने आने के बाद विभाग ने आंतरिक जांच शुरू की, पुलिस ने भी संबंधित दस्तावेज और रिकॉर्ड मांगे हैं। शुरुआती जांच में अज्ञात लोगों के खिलाफ जालसाजी और धोखाधड़ी की कार्रवाई शुरू की गई है ।  15 नवंबर को सामने आई जानकारी के मुताबिक, दूरसंचार विभाग ने फर्जी इलाहाबाद हाई कोर्ट आदेश के आधार पर ब्लॉक की गई 95 वेबसाइटों को अनब्लॉक करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026