हाइड्रोजन बम फिर ‘बेदम’

हाइड्रोजन बम फिर ‘बेदम’

By : Swadesh Bhopal
हाइड्रोजन बम फिर ‘बेदम’

हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए: राहुल गांधी
राहुल के आरोप “फर्जी और निराधार-बीजेपी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे “हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे।” उन्होंने कॉन्फ्रेंस में हरियाणा चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया। हालांकि, उनका यह बम फिर से बेदम साबित हुआ है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोट चोरी हुए, जिनमें 5.21 लाख डुप्लिकेट वोटर, 93 हजार अमान्य वोट और लगभग 19 लाख बल्क वोट शामिल हैं।उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की एक पुरानी प्रेस कॉन्फ्रेंस की क्लिप दिखाई, जिसमें सैनी कहते हैं, “हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं।” राहुल ने इसे “वोट चोरी की व्यवस्था” से जोड़ा। हालांकि पूरी क्लिप में सैनी दरअसल गठबंधन की संभावना पर बात कर रहे थे, और उनका मतलब था कि भाजपा अकेले सरकार बनाएगी।राहुल गांधी ने कहा, “यह साजिश पूरे राज्य स्तर पर है। पोस्टल बैलेट में कांग्रेस 76 सीटों पर आगे थी, लेकिन अंत में 22,779 वोटों से हार गई। हमारे पास 100 प्रतिशत सबूत हैं।”

राहुल गांधी ने अपनी ‘एच-फाइल्स’ प्रेजेंटेशन में दावा किया कि ब्राजील की मॉडल मैथ्यूज के नाम पर हरियाणा में 22 वोट दर्ज हैं। जबकि एक न्यूज चैनल के अनुसार, इस मॉडल का नाम मैथ्यूज फरेरो नहीं है, बल्कि इस फोटो को खींचने वाले फोटोग्राफर का नाम मैथ्यूज फरेरो है। यह फोटो अनस्प्लैश और पिक्सेल्स पर फोटोग्राफर की प्रोफाइल में देखी जा सकती है। यह फोटो अब कई रॉयल्टी-फ्री इमेज एजेंसियों पर उपलब्ध है।

राहुल पर कार्रवाई कर सकता है चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, हरियाणा चुनाव के दौरान वोटर रोल को लेकर कोई आधिकारिक शिकायत या अपील दर्ज नहीं हुई थी। आयोग ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं पारदर्शी रहीं और डुप्लिकेट वोटरों की जांच पहले ही पूरी की जा चुकी थी। आयोग ने यह भी संकेत दिया कि वोटरों को प्रभावित करने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर आचार संहिता उल्लंघन के लिए कार्रवाई संभव है।

टिप्पणी- भरोसा खो रहे राहुल

राहुल गांधी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय राजनीति में शोर मचाना और तथ्य पेश करना दो बिल्कुल अलग बातें हैं। बिहार चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाकर उन्होंने जो तथाकथित ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ा, वह पहले ही मिनट से फुस्स साबित हुआ।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने जो आंकड़े और आरोप पेश किए, वे न तो किसी दस्तावेज से पुष्ट थे, न किसी आधिकारिक शिकायत से। चुनाव आयोग ने स्पष्ट कहा कि हरियाणा में न कोई वोट चोरी की शिकायत आई और न ही किसी प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई।

दरअसल, राहुल गांधी का यह नया नैरेटिव पुराने असफल आरोपों की ही पुनरावृत्ति है। हार का ठीकरा सिस्टम, ईवीएम, चुनाव आयोग और अब सीसीटीवी फुटेज पर फोड़ देना-जब राजनीतिक जमीन खिसक रही हो, तब अपनी नाकामी को ‘साजिश’ की चादर से ढंकने का यह सुविधाजनक तरीका है।यह वही राजनीति है जिसमें मेहनत से ज्यादा मायने रखता है शोर, और तथ्य से ज्यादा मायने रखते हैं आरोप।

विडंबना यह है कि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस सबूत है, न कोई रणनीतिक सोच। राहुल गांधी का हर भाषण अब एक पूर्व निर्धारित पटकथा जैसा लगता है- “सिस्टम हमारे खिलाफ है”, “लोकतंत्र खतरे में है” और “चुनाव चोरी हो गया”। मगर जनता अब इन घिसे-पिटे संवादों से ऊब चुकी है।जब एक नेता लगातार अपने संस्थानों पर भरोसा खो देता है, तो वह दरअसल लोकतंत्र में लोगों के भरोसे को खो देता है।राहुल गांधी का यह ‘हाइड्रोजन बम’ कोई विस्फोट नहीं कर सका-बल्कि यह उनकी अपनी विश्वसनीयता के मलबे में दफन हो गया।कांग्रेस को चाहिए कि वह साजिश नहीं, संघर्ष की राजनीति करे, क्योंकि लोकतंत्र में ‘वोट चोरी’ नहीं, बल्कि जनता का विश्वास सबसे बड़ा हथियार होता है।




भाजपा का पलटवार

भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को “फर्जी और निराधार” बताया।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार का ठीकरा सिस्टम पर फोड़ रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी विदेशों से आइडिया लाते हैं और फिर यहां शोर मचाते हैं। अगर मतदाता सूची में गड़बड़ी थी, तो चुनाव आयोग या अदालत में अपील की जा सकती थी।”भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार किया गया प्रेजेंटेशन विदेशों से बनवाया गया था।पार्टी ने कहा कि राहुल ‘जमीनी राजनीति’ से दूर हैं और केवल प्रचार के लिए ऐसे आरोप लगाते हैं।

संबंधित सामग्री

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

MLA Rameshwar Sharma: बिरसा मुंडा की जयंती से कांग्रेस की दूरियां पर भड़के विधायक रामेश्वर शर्मा

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों से कांग्रेस की दूरियां बनाए रखने को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

Nov 16, 2026
Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

Farmer Benefit News: धरमजयगढ़ में किसानों को सौगात; 21 क्विंटल से कम धान बेचा तब भी मिलेगी पूरी राशि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने किसानों को राहत देते हुए कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वालों को भी कृषक उन्नति योजना में अंतर की राशि मिलेगी। यह व्यवस्था हर साल रहेगी।

Nov 15, 2026
Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव;  धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर छत्तीसगढ़ में 8 दिन का उत्सव; धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को मुख्य समारोह

छत्तीसगढ़ में बिरसा मुंडा जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव उत्सव मनेगा। 15 नवंबर को रायगढ़ के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह होगा।

Nov 14, 2026
CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

CM Yogi: सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को निर्देश; 1 महीने में जुड़वाएं वोटर, 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा

लखनऊ में बीजेपी की बैठक में सीएम योगी ने एक महीने तक वोटर जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाता कम होने का दावा किया।

Nov 13, 2026
CM Saini Target AAP: नायब सैनी का जालंधर में AAP पर हमला, बोले पंजाब में बनेगी मोदी की विकास वाली सरकार

CM Saini Target AAP: नायब सैनी का जालंधर में AAP पर हमला, बोले पंजाब में बनेगी मोदी की विकास वाली सरकार

हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने जालंधर की जनसभा में कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनी तो नशा कारोबारी या तो धंधा छोड़ेंगे या प्रदेश। आप सरकार को चुटकुलों वाली सरकार बताया।

Nov 13, 2026