वायुसेना प्रमुख की जासूसी नेटवर्क पर चेतावनी

जासूसी के नए तरीके अपना रहे विदेशी नेटवर्क, हनी ट्रैप के साथ कर्ज और मल्टीलेवल मार्केटिंग का जाल- वायुसेना प्रमुख

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में जासूसी अब हनी ट्रैप तक सीमित नहीं है। साइबर जासूसी, कर्ज और मल्टीलेवल मार्केटिंग से भी खतरा है।

By : हितेंद्र शर्मा
जासूसी के नए तरीके अपना रहे विदेशी नेटवर्क, हनी ट्रैप के साथ कर्ज और मल्टीलेवल मार्केटिंग का जाल- वायुसेना प्रमुख

भारतीय रक्षा क्षेत्र से संवेदनशील जानकारियां हासिल करने के लिए जासूसी नेटवर्क अब सिर्फ हनी ट्रैप के साथ ही साइबर जासूसी, सोशल मीडिया पर दोस्ती और आर्थिक लालच के जरिए भी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि हनी ट्रैप जासूसी का केवल एक तरीका है, इसके अलावा मल्टीलेवल मार्केटिंग और कर्ज देने वाले नेटवर्क के जरिए भी लोगों को फंसाने की कोशिश की जा रही है।  ऐसे मामलों में लोगों को अपने जाल में फंसाकर संवेदनशील जानकारियां हासिल करने का खतरा रहता है।

रक्षा क्षेत्र में अंदरूनी लोगों से भी खतरा

आशुतोष दीक्षित ने कहा कि सेना के मुख्य संचार नेटवर्क इंटरनेट से अलग यानी एयर-गैप्ड हैं । इसलिए इन नेटवर्क पर सीधे साइबर हमले करना आसान नहीं है। लेकिन जासूसी करने वाले अब सिस्टम के बजाय उनमें काम करने वाले लोगों को निशाना बना रहे हैं।  इसे अंदरूनी खतरा (इनसाइडर थ्रेट) कहा जाता है उन्होंने बताया कि सरकारी रक्षा संस्थानों, DRDO की प्रयोगशालाओं और निजी रक्षा कंपनियों की सुरक्षा के लिए तकनीकी और संस्थागत स्तर पर कई कदम  उठाए गए हैं।

निजी रक्षा कंपनियों को दी जा रही सलाह

वायुसेना प्रमुख के मुताबिक, निजी रक्षा कंपनियों को नेटवर्क सुरक्षित रखने और सही सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के बारे में सलाह देने के लिए एक एजेंसी काम कर रही है । कंपनियों को इन सुझावों का पालन करना चाहिए, इससे साइबर सुरक्षा से जुड़े ज्यादातर खतरों को रोकने में मदद मिल सकती है।वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित एएनआई नेशनल सिक्योरिटी समिट 3.0 में यह चिंता जताई।

इस साल रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों पर हनी ट्रैप और जासूसी के आरोपों के कई मामले सामने आए हैं। इनमें नौसेना के जवानों और वायुसेना के एक विंग कमांडर से जुड़े मामले भी शामिल हैं। जांच एजेंसियों ने कुछ मामलों में सोशल मीडिया के जरिए संपर्क, आर्थिक लालच और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोपों की जांच की है। 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026