रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत की बड़ी पहल

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत की बड़ी पहल, मोदी ने जेलेंस्की और जयशंकर ने लावरोव से की बात

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के प्रयासों में भारत सक्रिय हुआ। पीएम मोदी ने जेलेंस्की और विदेश मंत्री जयशंकर ने लावरोव से बात की। अबू धाबी में 10-11 नवंबर को त्रिपक्षीय वार्ता होगी।

By : हितेंद्र शर्मा
रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत की बड़ी पहल, मोदी ने जेलेंस्की और जयशंकर ने लावरोव से की बात

नई दिल्ली।  रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कूटनीतिक कोशिशों के बीच भारत ने 9 नवंबर को दोनों देशों से उच्चस्तरीय बातचीत की, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की, जबकि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से चर्चा की । भारत की यह पहल ऐसे समय हुई है जब रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधि 10 और 11 नवंबर को अबू धाबी में शांति वार्ता करने वाले हैं।

मोदी ने जेलेंस्की से क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत के दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति से निकालने की भारत की पुरानी नीति दोहराई । उन्होंने संघर्ष के मानवीय पहलुओं पर भी चर्चा की और शांति बहाली के प्रयासों में हरसंभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता जताई ।

जेलेंस्की ने मोदी को युद्ध से जुड़े ताजा कूटनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि यूक्रेन अबू धाबी में होने वाली बैठक के एजेंडे के सभी मुद्दों पर तैयारी कर रहा है । जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तनाव कम करने के लिए तैयार है और रूस को भी इसी तरह की तत्परता दिखानी चाहिए।

जयशंकर और लावरोव के बीच क्या हुई बात?

प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत के कुछ घंटों बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर चर्चा की ।  जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि बातचीत में यूक्रेन संघर्ष और उसे सुलझाने के लिए जारी कूटनीतिक पहलों पर चर्चा हुई। हालांकि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच किन प्रस्तावों पर बात हुई या कोई सहमति बनी या नहीं इसकी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है ।

भारत ने पेश किया है तीन सूत्रीय शांति प्रस्ताव

भारत इससे पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम करने के लिए तीन सूत्रीय प्रस्ताव सामने रख चुका है। इसमें ऊर्जा और दूसरे जरूरी ढांचों पर हमले रोकने, काला सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अनाज व ऊर्जा की आपूर्ति जारी रखने पर जोर दिया गया है।

भारत की इस पहल का संबंध केवल युद्ध रोकने तक सीमित नहीं है। काला सागर से अनाज और ऊर्जा की आपूर्ति प्रभावित होने का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ता है खासकर विकासशील देशों की खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा इससे प्रभावित होती है। 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026