भारत में पेट्रोल-डीजल दुबई से सस्ता? जानें कीमतें

दुबई से सस्ता हुआ भारत में पेट्रोल-डीजल? UAE में डीजल की कीमत भारत के तुलना में काफी ज्यादा

भारत के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें UAE से कम हैं। जानिए 22 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और दुबई में ईंधन के दाम कितने हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
दुबई से सस्ता हुआ भारत में पेट्रोल-डीजल?  UAE में डीजल की कीमत भारत के तुलना में काफी ज्यादा

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है । 22 अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक भारत के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत UAE के स्पेशल 95 ग्रेड से कम है, वहीं UAE में डीजल की कीमत भारत के तुलना में काफी ज्यादा है । UAE में अक्टूबर के दौरान ईंधन के दाम बढ़े हैं। वहां पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार के रुझानों के आधार पर हर महीने तय की जाती हैं।

भारत और UAE में पेट्रोल-डीजल के दाम

22 अक्टूबर के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:

शहर/देश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
चंडीगढ़ 101.54 89.47
दिल्ली 102.12 95.20
नोएडा 101.96 95.44
लखनऊ 101.86 95.36
मुंबई 111.21 97.83
हैदराबाद 116.15 104.23
UAE स्पेशल 95 109.95 —
UAE डीजल — 123.31

UAE की कीमतों को रुपये में बदलने के लिए 1 दिरहम की कीमत लगभग 25.69 रुपये मानी गई है।

UAE में क्यों बढ़े ईंधन के दाम?

UAE में अक्टूबर के दौरान पेट्रोल की अलग-अलग श्रेणियों की कीमतों में करीब 16% तक बढ़ोतरी हुई। डीजल का दाम भी बढ़कर 4.80 दिरहम प्रति लीटर हो गया । वैश्विक तेल बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता, भू-राजनीतिक तनाव और शिपिंग लागत में बढ़ोतरी को इसकी प्रमुख वजहों में गिना जा रहा है।

हालांकि भारत और UAE में ईंधन की गुणवत्ता , टैक्स और कीमत तय करने की व्यवस्था अलग-अलग है।  इसलिए यह तुलना संकेत देती है कि कहां ईंधन सस्ता है, लेकिन इसे पूरी तरह समान आधार पर की गई तुलना नहीं माना जा सकता ।

संबंधित सामग्री

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

PM Dig At Rahul: &quotकुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं&quot, राहुल गांधी पर PM मोदी का तंज, बोले कांग्रेस परजीवी जैसी

दिल्ली में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया नई व्यवस्था खोज रही है और कुछ लोग अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस पर भी साधा निशाना।

Oct 22, 2026
MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

MPPSC Bharti: एमपी जेल विभाग में लॉ ऑफिसर की भर्ती, 5 नवंबर तक आवेदन, वेतन 1.77 लाख तक

एमपीपीएससी ने मध्य प्रदेश जेल विभाग में लॉ ऑफिसर के 4 पदों पर भर्ती निकाली है। एलएलबी और 2 साल के अनुभव वाले उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Oct 22, 2026
Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

Train News: भिलाई में 3KM पैदल चलने से राहत, D केबिन में रुकेंगी ट्रेनें, DRM की बात सुन महिलाओं की आंखें छलकीं

भिलाई के चरोदा डी केबिन में लोकल ट्रेनों का ठहराव फिर शुरू होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम दयानंद ने महिलाओं की मांग पर आश्वासन दिया।

Oct 22, 2026
MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

MP TET Big Update: एमपी में 34,200 शिक्षक दिसंबर में देंगे टीईटी, माशिमं ने ईएसबी से मांगी आवेदकों की सूची

मध्य प्रदेश में 34,200 शिक्षक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में पात्रता परीक्षा देंगे। माशिमं ने ईएसबी से आवेदकों की सूची मांगी है, प्रवेश पत्र नवंबर अंत तक आएंगे।

Oct 22, 2026