AI सप्लाई चेन सुरक्षित करने को भारत-अमेरिका समझौता

एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI की सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए भारत-अमेरिका समेत 10 देशों का समझौता

भारत और अमेरिका समेत 10 देशों ने AI तकनीक, सेमीकंडक्टर और महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए।

By : हितेंद्र शर्मा
एनवीडिया विवाद से बढ़ी चीन विरोधी एकजुटता, AI की सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए भारत-अमेरिका समेत 10 देशों का समझौता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त हासिल करने और जरूरी तकनीकों की सप्लाई चेन सुरक्षित रखने के लिए भारत और अमेरिका समेत 10 देशों ने नया समझौता किया है । 15 नवंबर 2026 को सैन फ्रांसिस्को में ‘सैन फ्रांसिस्को डिक्लेरेशन ऑन द सिक्योर फाउंडेशन्स ऑफ एंड्योरिंग प्रॉस्पेरिटी’ पर हस्ताक्षर किए गए ।

यह अमेरिका की अगुवाई वाली ‘पैक्स सिलिका’ पहल का अगला चरण है।इस समझौते में अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन शामिल हैं।  इसका उद्देश्य AI के विकास के लिए जरूरी चिप, महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा, डेटा सेंटर और दूसरी तकनीकों की सप्लाई चेन को सुरक्षित और मजबूत बनाना है ।

क्या है पैक्स सिलिका और क्यों बना यह समझौता?

पैक्स सिलिका अमेरिका की अगुवाई वाली एक अंतरराष्ट्रीय पहल है जिसे दिसंबर 2025 में शुरू किया गया था । इसका मकसद AI और सेमीकंडक्टर से जुड़ी सप्लाई चेन में कुछ देशों और बाजारों पर अत्यधिक निर्भरता कम करना है। आज AI तकनीक का पूरा ढांचा किसी एक देश पर निर्भर नहीं है । एक देश में चिप डिजाइन होती है, दूसरे देश के उपकरणों से उसका निर्माण होता है और तीसरे देश से उसे भेजा जाता है। ऐसे में किसी एक देश के लिए पूरी सप्लाई चेन की सुरक्षा सुनिश्चित करना मुश्किल है ।

नए समझौते के तहत साझेदार देश तकनीक और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी मानेंगे, इसके लिए पांच विशेष वर्किंग ग्रुप बनाने का प्रस्ताव है। ये समूह तकनीकी नीतियों, अलग-अलग क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल, सप्लाई चेन में सहयोग, निवेश और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे ।

Nvidia विवाद के बीच समझौते का महत्व

यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिका में चीन को एडवांस्ड AI चिप उपलब्ध कराने और तकनीक के संभावित गलत इस्तेमाल को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं, Nvidia के पूर्व प्रमुख जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद ने भी चिप सप्लाई और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवालों को चर्चा में ला दिया  है।अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में हुआंग के एक चीनी कारोबारी महिला से संबंधों और उस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने के संदेह की खबरें आई हैं। 

भारत को क्या मिलेगा फायदा?

भारत फरवरी 2026 में इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान पैक्स सिलिका पहल में शामिल हुआ था अब नए समझौते से भारत को वैश्विक AI और सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन में अपनी भूमिका बढ़ाने का अवसर मिल सकता है । भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण, डेटा सेंटर और AI इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हो रहा है। ऐसे में साझेदार देशों के साथ तकनीकी सहयोग और निवेश से भारतीय कंपनियों को फायदा मिल सकता है। महत्वपूर्ण खनिजों की उपलब्धता और चिप निर्माण से जुड़ी तकनीक तक पहुंच भी भारत के लिए अहम होगी ।  

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026