काजीरंगा हादसे में 20 की मौत, कई छात्र शामिल

असम के काजीरंगा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 की मौत; ज्यादातर छात्र, गाड़ी काटकर निकाले गए यात्री

असम के काजीरंगा के पास मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत। ज्यादातर यात्री छात्र बताए जा रहे हैं। 13 घायलों को अस्पताल भेजा गया।

By : हितेंद्र शर्मा
असम के काजीरंगा में बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 20 की मौत; ज्यादातर छात्र, गाड़ी काटकर निकाले गए यात्री

असम के काजीरंगा के पास शुक्रवार, 13 नवंबर को मिनीबस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में ज्यादातर कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं हादसा इतना भीषण था कि मिनीबस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए । बचाव दल को यात्रियों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी के हिस्से काटने पड़े। 

NH-715 पर हुआ हादसा, बस में करीब 40 यात्री सवार थे

यह दुर्घटना गोलाघाट जिले में काजीरंगा के कोहोरा रेंज के पास रंगाजन में हाथीकुली चाय बागान के नजदीक हुई, मिनीबस ऊपरी असम के जोरहाट से गुवाहाटी जा रही थी । इसमें करीब 40 यात्री सवार बताए गए हैं। रास्ते में सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई । हादसे के बाद घायलों को पहले कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से 13 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया।

मौतों का आंकड़ा अलग-अलग 

शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग आंकड़े सामने आए थे, असम के मंत्री अतुल बोरा ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर कम से कम 20 लोगों की मौत की बात कही । उन्होंने शुरुआती तौर पर बस की तेज रफ्तार की आशंका भी जताई, लेकिन हादसे की असली वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। 

बस के 12 चालान कटने की भी खबर

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हादसे का शिकार हुई गाड़ी के पहले 12 चालान कट चुके थे । इनमें 38,500 रुपये का जुर्माना जमा किया गया था जबकि 4,000 रुपये का एक चालान बकाया बताया गया है, इन चालानों और हादसे के बीच किसी संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है ।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026