केजरीवाल का शीश महल जनता के लिए खुलेगा

केजरीवाल का 'शीश महल' जनता के लिए खुलेगा, पहले मीडिया टूर; अगले सप्ताह से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग

दिल्ली सरकार अगले सप्ताह से अरविंद केजरीवाल के पूर्व सरकारी आवास 'शीश महल' को जनता के लिए खोलेगी। पहले मीडिया टूर होगा, फिर टिकट लेकर लोग देख सकेंगे।

By : हितेंद्र शर्मा
केजरीवाल का 'शीश महल' जनता के लिए खुलेगा, पहले मीडिया टूर; अगले सप्ताह से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सरकारी आवास रहा 'शीश महल' अब आम लोगों के लिए खोला जाएगा । दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने 17 नवंबर को इसकी घोषणा की।  सरकार अगले सप्ताह तक लोगों के लिए यहां घूमने और टिकट बुक करने की व्यवस्था तैयार करेगी।  शुरुआत में पत्रकारों को परिसर का दौरा कराया जाएगा इसके बाद आम जनता टिकट लेकर इसके अंदरूनी हिस्से देख सकेगी ।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जनता की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया है  उन्होंने आरोप लगाया कि सादगी की बात करने वाले केजरीवाल ने अपने लिए आलीशान आवास तैयार कराया, उनके मुताबिक लोगों को इस आवास को दिखाने का मकसद कथित भ्रष्टाचार और सरकारी खर्च की पूरी तस्वीर सामने लाना है।

33.66 करोड़ रुपये में हुआ था नवीनीकरण

यह आवास दिल्ली के 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित है, अरविंद केजरीवाल 2015 से 2024 तक मुख्यमंत्री रहते हुए इसी बंगले में रहे थे । भाजपा ने इसके नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर इसे 'शीश महल' नाम दिया था, फरवरी 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मुद्दा राजनीतिक चर्चा में रहा था। मार्च 2026 में दिल्ली विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट के अनुसार आवास के नवीनीकरण पर 33.66 करोड़ रुपये खर्च हुए । यह शुरुआती अनुमानित लागत से 342.31 प्रतिशत अधिक था, रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 18.88 करोड़ रुपये बेहतर निर्माण सामग्री, कलात्मक, प्राचीन और सजावटी वस्तुओं पर खर्च किए गए।

पहले पत्रकारों को दिखाया जाएगा परिसर

प्रवेश वर्मा के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में मीडिया के लिए विशेष दौरा आयोजित किया जाएगा । इसके बाद आम लोगों के लिए टिकट और आरक्षण की व्यवस्था शुरू होगी। हालांकि, टिकट की कीमत और बुकिंग की प्रक्रिया का पूरा विवरण अभी जारी नहीं किया गया हैइस मामले में आम आदमी पार्टी पहले CAG रिपोर्ट से जुड़े आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताते हुए कह चुकी है कि यह मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास था निजी संपत्ति नहीं। 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026