मानसून की सुस्त दौड़

22 राज्यों तक पहुंचकर सुस्त पड़ा मानसून, पूर्वोत्तर में बारिश का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने 22 राज्यों को कवर किया है, पर इसकी गति धीमी पड़ी है। पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी।

By : नरेंद्र कुमार
22 राज्यों तक पहुंचकर सुस्त पड़ा मानसून, पूर्वोत्तर में बारिश का रेड अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन इसकी रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 24 जून तक मानसून 22 राज्यों को कवर कर चुका था, लेकिन पिछले एक दिन से मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में इसकी प्रगति थम गई है। विभाग का अनुमान है कि 5 जुलाई तक मानसून देश के बाकी हिस्सों में भी पहुंच सकता है।

पूर्वोत्तर में बारिश का प्रहार

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले क्षेत्रों और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

6 राज्यों में प्री-मानसून एक्टिव

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। कई शहरों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा क्षेत्र में उफनते पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर तेज बहाव में बह गया। चालक अब भी लापता है। वहीं छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। सुकमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की जान चली गई और चार लोग घायल हो गए।

अगले 48 घंटे भारी, इन राज्यों पर मेहरबान होंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 30 जून को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में तेज आंधी और कई राज्यों में तेज हवाओं का अनुमान है। 1 जुलाई को आंध्र प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। दूसरी ओर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव का असर बना रह सकता है।

एमपी-यूपी-राजस्थान के कई जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अयोध्या सहित कई शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान में जयपुर समेत 25 जिलों के लिए बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

संबंधित सामग्री

Weather News: कश्मीर उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली में बारिश तो UP में कोहरा, एमपी के 19 जिलों में ठंड का अलर्ट

Weather News: कश्मीर उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली में बारिश तो UP में कोहरा, एमपी के 19 जिलों में ठंड का अलर्ट

कश्मीर उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली राजस्थान में बारिश, यूपी में कोहरा, एमपी में ठंड का अलर्ट रहता है। बंगाल की खाड़ी में 16 नवंबर तक चक्रवात अकवान बनने के आसार है।

Nov 15, 2026
MP Weather Update: एमपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिन बढ़ेगी ठिठुरन

MP Weather Update: एमपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिन बढ़ेगी ठिठुरन

मध्य प्रदेश में अब ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। हालात ये हैं कि भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है।

Nov 13, 2026
INDvsNZ 4th ODI: भारत न्यूजीलैंड तीसरा वनडे धुला, अब चौथे मैच का क्या होगा, बे ओवल के मौसम ने दिया बड़ा संकेत

INDvsNZ 4th ODI: भारत न्यूजीलैंड तीसरा वनडे धुला, अब चौथे मैच का क्या होगा, बे ओवल के मौसम ने दिया बड़ा संकेत

भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे में बे ओवल पर बारिश की संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है। पूरे 50 ओवर होने के आसार हैं और तेज हवा से गेंदबाजों को स्विंग मिलेगी।

Nov 12, 2026
अरुणाचल की पर्वत श्रृंखलाओं में खिला प्रकृति का अनोखा पुष्प, 9,186 फीट की ऊंचाई पर वैज्ञानिकों को मिली नई प्रजाति

अरुणाचल की पर्वत श्रृंखलाओं में खिला प्रकृति का अनोखा पुष्प, 9,186 फीट की ऊंचाई पर वैज्ञानिकों को मिली नई प्रजाति

अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी और घने जंगल एक बार फिर वैज्ञानिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पूर्वी हिमालय का यह इलाका अपनी अनोखी वनस्पतियों और जैव विविधता के लिए जाना जाता है

Nov 12, 2026
MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

MP Weather Today: दिवाली से बढ़ेगी ठंड, अगले 24 घंटे रहेगा मौसम साफ

मध्य प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है...

Nov 08, 2026