मोदी ने पहनी फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक

मनीला में मोदी का खास अंदाज, फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे गाला डिनर; रामायण का मंचन भी देखा

मनीला में राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस के गाला डिनर में पीएम मोदी बारोंग तागालोग पहनकर पहुंचे। उन्होंने रामायण का विशेष मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा।

By : हितेंद्र शर्मा
मनीला में मोदी का खास अंदाज, फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे गाला डिनर; रामायण का मंचन भी देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मनीला में फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर की ओर से आयोजित गाला डिनर में फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक पहनकर पहुंचे । उन्होंने 'बारोंग तागालोग' पहना था, जो फिलीपींस की राष्ट्रीय पोशाक और पुरुषों का औपचारिक पहनावा है  राष्ट्रपति मार्कोस और दूसरे नेता भी इसी तरह की पोशाक में नजर आए।

यह रात्रिभोज फिलीपीन इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 49वें आसियान शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी बैठकों में शामिल होने आए नेताओं के सम्मान में आयोजित किया गया, इस साल सम्मेलन की थीम 'नेविगेटिंग द फ्यूचर' रखी गई है ।

रामायण के मंचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए मोदी

मनीला पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की, इसके बाद उन्होंने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति देखी और रामायण पर आधारित विशेष नाट्य मंचन में हिस्सा लिया। 'सीता: द रामायण रिविजिटेड' नाम की इस प्रस्तुति को इलिगन सिटी के इंटीग्रेटेड परफॉर्मिंग आर्ट्स गिल्ड (IPAG) ने तैयार किया था प्रधानमंत्री ने श्री सत्य साईं स्कूल के भारतीय और फिलिपिनो मूल के विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण कुंभ श्लोक का पाठ भी सुना । इन कार्यक्रमों में भारत और फिलीपींस के बीच सांस्कृतिक संबंधों की झलक देखने को मिली।

आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

मोदी 16 से 17 नवंबर तक फिलीपींस की आधिकारिक यात्रा पर हैं  17 नवंबर को वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे । भारत के लिए आसियान समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रूप से काफी अहम है।  भारत इन देशों के साथ समुद्री सुरक्षा, नौसेना के बीच तालमेल, व्यापार और क्षेत्रीय स्थिरता पर सहयोग बढ़ाना चाहता है।

विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन के अनुसार, आसियान शांति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।भारत की एक्ट ईस्ट नीति में आसियान देशों के साथ मजबूत संबंधों को प्रमुख स्थान दिया गया है ।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026