सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा

नागपुर में डॉ.मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, संघ के विजयादशमी उत्सव में होंगे शामिल

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने नागपुर में शस्त्र पूजा की और विजयादशमी उत्सव में भाग लिया।

By : नरेंद्र कुमार
नागपुर में डॉ.मोहन भागवत ने की शस्त्र पूजा, संघ के विजयादशमी उत्सव में होंगे शामिल

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में विजयादशमी उत्सव के दौरान शस्त्र पूजन किया। कार्यक्रम में उनके संबोधन पर नजरें हैं। इस मौके पर पत्रकार और संपादक संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।संघ हर साल विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। संघ की स्थापना 1925 में दशहरे के दिन हुई थी। इस लिहाज से 2026 का विजयादशमी उत्सव संघ के 101वें स्थापना वर्ष से जुड़ा है।

संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम से पहले सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रेशिमबाग मैदान में संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पूज्य गुरुजी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।उत्सव के दौरान स्वयंसेवकों ने प्रदक्षिणा संचालन भी किया। इसमें प्रशिक्षित स्वयंसेवक तय मार्ग पर अनुशासित तरीके से मार्च करते हैं। संघ में इस तरह का आयोजन विशेष अवसरों और प्रशिक्षण शिविरों के दौरान किया जाता है। अब कार्यक्रम में मोहन भागवत के संबोधन पर निगाहें रहेंगी।

1925 में विजयादशमी पर हुई थी संघ की स्थापना

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर में हुई थी। संघ हर साल इस अवसर पर स्थापना दिवस मनाता है। इस वर्ष संगठन अपने स्थापना के 101वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। विजयादशमी उत्सव संघ के प्रमुख वार्षिक कार्यक्रमों में शामिल है।

संबंधित सामग्री

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक इंदौर में, डॉ. भागवत होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर में होगी। डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

Oct 23, 2026
SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

SP AK-47 Harsh Firing: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से AK-47 हर्ष फायरिंग पर मांगा जवाब; दशहरे का वायरल हुआ था VIDEO

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा के बाद एके-47 से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हो गया है। इस पर पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है।

Oct 22, 2026
अराजकता के पाप में आप भी शामिल हैं...

अराजकता के पाप में आप भी शामिल हैं...

लेख में डॉ. मोहन भागवत के विजयादशमी संबोधन का हवाला देते हुए कहा गया है कि संघ अराजकता और सत्ता परिवर्तन के लिए उत्पात का विरोध करता है। भारत के हित में समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभाना होगी।

Oct 22, 2026
Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

Shraddha Dubey Arrest: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने 11 दिन बाद नागपुर से पकड़ लिया। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी गिरफ्तार हुए। तीनों पर 50 हजार का इनाम था।

Oct 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सशक्त हो रहा भारत

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सशक्त हो रहा भारत

विजयादशमी पर, प्रधानमंत्री मोदी ने शक्ति और सामर्थ्य के महत्व को रेखांकित किया, जिससे भारत वैश्विक मंच पर उभर रहा है।

Oct 20, 2026