मानसून ने भारत को प्रभावित किया

Weather Update: राजस्थान में ओले, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; MP-UP समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

भारत के कई राज्यों में मानसून की तेज बारिश ने बाढ़, लैंडस्लाइड और यातायात में बाधा उत्पन्न की है, जिससे लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

By : नरेंद्र कुमार
Weather Update: राजस्थान में ओले, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; MP-UP समेत 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी एक्टिव है। राजस्थान में बारिश के साथ ओले गिरे हैं, उत्तराखंड में तेज बारिश और लैंडस्लाइड से रास्ते प्रभावित हुए हैं, जबकि बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP में 33.1 इंच बारिश, कई जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसूनी सीजन में अब तक औसतन 33.1 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य कोटे का करीब 88.7% है। प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य या उससे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। मानसून की विदाई में अब करीब 13 दिन बाकी बताए जा रहे हैं।

राजस्थान में बारिश के साथ गिरे ओले

राजस्थान के 23 जिलों में गुरुवार को बारिश का यलो अलर्ट है। बुधवार को सीकर समेत कई जिलों में बारिश हुई, जबकि श्रीगंगानगर में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।दूसरी ओर बीकानेर संभाग में दिन के समय गर्मी का असर रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 40.2°C और बीकानेर में 39.4°C रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड में बारिश, आदि कैलाश मार्ग पर लैंडस्लाइड

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। कई इलाकों में पानी भर गया। पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर फिर लैंडस्लाइड हुई। मलबा और बड़े बोल्डर सड़क पर आने के बाद वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।चमोली के कुछ हिस्सों में भी लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के चलते प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

बिहार में 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में बाढ़ की स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। करीब 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं। राज्य के 15 जिलों में बाढ़ का असर है, जबकि 26 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।बाढ़ के कारण 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें प्रभावित हुईं। इनमें 100 से ज्यादा सड़कें पूरी तरह बह गईं, जबकि करीब 400 सड़कें 50% से ज्यादा क्षतिग्रस्त हुई हैं।

हिमाचल में सुबह छाया अंधेरा

हिमाचल प्रदेश के शिमला समेत कई इलाकों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। शिमला में सुबह करीब 7:15 बजे मौसम इतना खराब हुआ कि अंधेरा छा गया और विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।सोलन में भी तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

यूपी के 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में 19 सितंबर से मानसून की वापसी के संकेत हैं। 20 सितंबर से पश्चिमी यूपी और 22 सितंबर से पूरे प्रदेश में मौसम के शुष्क होने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा में 17 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा के कई हिस्सों में बुधवार रात और गुरुवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

जम्मू-कश्मीर में पहली बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की गुरेज घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं श्रीनगर के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई।

संबंधित सामग्री

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026
राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु ने भारतीय संस्कृति, हिंदू दर्शन, शिक्षा और सामाजिक सुधार के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जगाई। उनकी विरासत आज भी आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रासंगिक है।

Oct 23, 2026