ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. रबूपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की जान चली गई. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि परिवार ने आखिरी बार मैगी खाई थी और चाय पी थी. हालांकि, मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है.
पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में दंपती और उनके तीन बच्चे शामिल हैं.
मैगी और चाय के सेवन पर सवाल
शुरुआती जानकारी में परिवार के आखिरी बार मैगी खाने और चाय पीने की बात सामने आई है. इसके बाद खाद्य विषाक्तता यानी फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी यह साबित नहीं हुआ है कि मैगी या चाय के सेवन के कारण ही परिवार की मौत हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच में खाद्य पदार्थों के सेवन समेत अन्य संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है.फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पांचों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।