पटना में मुठभेड़ में 3 शूटर ढेर

पटना में 20 मिनट चली मुठभेड़, तीन शूटर ढेर; पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग, SHO घायल

बिहार के पटना में मनेर के शेरपुर गंगा घाट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच 20 मिनट मुठभेड़ हुई। तीन आरोपी मारे गए, SHO घायल। अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा।

By : हितेंद्र शर्मा
पटना में 20 मिनट चली मुठभेड़, तीन शूटर ढेर; पुलिस पर 24 राउंड फायरिंग, SHO घायल

 पटनाः बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार, 6 नवंबर की सुबह पुलिस और कथित सुपारी किलर्स के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर गंगा घाट के पास करीब 20 मिनट तक चली गोलीबारी में तीन आरोपी राजा शर्मा, बबलू कुमार और जेपी यादव मारे गए।  पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस टीम पर 24 राउंड गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने 18 राउंड फायरिंग की । इस दौरान मनेर थाना प्रभारी (SHO) रजनीश कुमार को हाथ में गोली लगी।

पैक्स अध्यक्ष की हत्या के मामले में तलाश थी

पुलिस के मुताबिक मारे गए तीनों आरोपी मनेर के व्यापुर गांव के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या के मामले में वांछित थे । 19 अक्टूबर को महाअष्टमी की रात संजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, घटना के समय वह प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार के साथ बैठे थे।

दानापुर-2 के एसडीपीओ ए.के. झा के अनुसार, बबलू कुमार और सूरज कुमार उर्फ राजा शर्मा ने हत्या में शूटर की भूमिका निभाई थी, जबकि जेपी यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप था। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज थे ।

घटनास्थल से हथियार और कारतूस बरामद 

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खोखे बरामद किए। पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

अस्पताल में परिजनों का हंगामा, पुलिस से झड़प

तीनों आरोपियों की मौत की खबर मिलने के बाद उनके परिजन दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गए । वहां शव दिखाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके परिवार के लोगों को गलत तरीके से एनकाउंटर में मारा गया है। उनका दावा था कि जिस पैक्स अध्यक्ष की हत्या के मामले में पुलिस उन्हें आरोपी बता रही है, उसमें उनकी भूमिका नहीं थी।

अस्पताल में पुलिस और परिजनों के बीच कई बार धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। इस दौरान एक महिला के बेहोश होने और एक युवक की पिटाई की भी खबर सामने आई, भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ASP अजीत कुमार को भी चोट लगी। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने की कोशिश की।

 

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026