भोपालः मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली हुई एक सीट के उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने सोमवार को विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया । कांग्रेस ने राजकुमार लोहानी को समर्थन देने का फैसला किया है, कांग्रेस की ओर से उपनेता प्रतिपक्ष और विधायक हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायक आरिफ अकील सहित पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है । बीजेपी ने इस सीट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं कांग्रेस ने खुद का उम्मीदवार उतारने के बजाय निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी को समर्थन दिया है।