मोदी ने उठाया तिरंगे का मार्कर, वीडियो वायरल

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

By : हितेंद्र शर्मा
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनीला में क्वाड नेताओं की बैठक के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है । इसमें पीएम मोदी समूह की फोटो खिंचवाने के लिए फर्श पर रखे भारतीय तिरंगे वाले मार्कर को उठाकर अपनी जेब में रखते दिखाई दे रहे हैं, इस छोटे से इशारे ने लोगों का ध्यान खींचा है ।यह मौका मंगलवार, 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित क्वाड नेताओं की बैठक का था । वीडियो में मोदी झुककर कालीन पर रखा एक छोटा सफेद आयताकार कार्ड उठाते हैं और उसे अपनी जेब में रख लेते हैं । इस कार्ड पर भारतीय ध्वज बना था।

ऐसे मार्कर फोटो खिंचवाते समय नेताओं के खड़े होने की जगह बताने के लिए रखे जाते हैं इस फोटो-ऑप में मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची मौजूद थे।

ट्रंप बोले- मोदी बहुत सख्त इंसान हैं

बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें अपना दोस्त, महान नेता और दुनिया भर में सम्मानित व्यक्ति बताया, उन्होंने कहा "मोदी बहुत सख्त इंसान हैं।" ट्रंप ने जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची को भी सख्त बताते हुए कहा कि वे शायद मोदी से भी ज्यादा सख्त हो सकती हैं एक अन्य वीडियो में ट्रंप जब पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे, तब मोदी उन्हें आगे बढ़ने का संकेत देते और कहते सुनाई दिए, "क्या हम आगे बढ़ें?"

मोदी ने क्वाड को बताया विश्वसनीय साझेदारी

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने क्वाड को भारत के लिए एक "रचनात्मक और विश्वसनीय साझेदारी" बताया । उन्होंने कहा कि यह समूह समुद्री सुरक्षा, भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला, नई तकनीकों और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उपयोगी समाधान देने का प्रयास कर रहा है । मोदी ने बताया कि जनवरी 2025 से चारों देशों के विदेश मंत्री पांच बार मिल चुके हैं, इसे उन्होंने साझेदारी के प्रति साझा राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि मनीला की बैठक सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय करने में मदद करेगी ।

सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में हुई बैठक के बाद यह पहली क्वाड नेताओं की बैठक है,यह ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में पहला क्वाड शिखर सम्मेलन भी है। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग और स्थिरता को मजबूत करना है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026
सर्दियों में थाली का स्वाद बढ़ाएगा आंवले का चटपटा अचार, घर पर इस आसान विधि से करें तैयार

सर्दियों में थाली का स्वाद बढ़ाएगा आंवले का चटपटा अचार, घर पर इस आसान विधि से करें तैयार

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजे आंवले की आवक बढ़ जाती है। विटामिन-C से भरपूर आंवले से मुरब्बा, चटनी और अचार जैसी कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जाती हैं

Nov 17, 2026