राफेल-M की INS विक्रांत पर पहली लैंडिंग

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल-M, पहली कोशिश में सफल लैंडिंग; नौसेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी

राफेल मरीन फाइटर जेट ने पहली कोशिश में INS विक्रांत पर सफल लैंडिंग की। जानिए भारतीय नौसेना के लिए यह ट्रायल क्यों अहम है और 26 विमानों की डील से क्या बदलेगा।

By : स्वदेश डेस्क
INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल-M, पहली कोशिश में सफल लैंडिंग; नौसेना की ताकत बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्लीः  भारतीय नौसेना के लिए 29 अक्टूबर का दिन अहम रहा। फ्रांस के राफेल मरीन (Rafale-M) लड़ाकू विमान ने पहली बार स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत पर सफल लैंडिंग की, खास बात यह रही कि विमान पहली ही कोशिश में उतर गया । यह ट्रायल भारतीय विमानवाहक पोत पर राफेल-M के इस्तेमाल की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इस दौरान फ्रांस के एक पायलट ने विमान उड़ाया, यह पहले फ्लाइट कैंपेन का हिस्सा है जिसका मकसद भारतीय एयरक्राफ्ट कैरियर पर फ्रांस के इस लड़ाकू विमान की क्षमता और सुरक्षा को परखना है ।

राफेल-M के लिए यह लैंडिंग क्यों अहम है?

राफेल-M को फ्रांस के एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स डी गॉल के लिए बनाया गया है । वहां विमान को कैटापल्ट की मदद से उड़ाया जाता है इसके उलट INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य में स्की-जंप रैंप से विमान उड़ान भरते हैं और उतरते समय विशेष तारों की मदद से रोके जाते हैं।

ऐसे में यह देखना जरूरी है कि राफेल-M भारतीय जहाजों की इस व्यवस्था के साथ कितनी आसानी से काम कर सकता है । इससे पहले गोवा के INS हंसा में बने खास टेस्ट सेंटर पर भी इसकी जांच की गई थी। 

भारत ने खरीदे हैं 26 राफेल-M विमान

भारत ने 28 अप्रैल 2025 को फ्रांस के साथ करीब 63,000 करोड़ रुपये में 26 राफेल-M विमानों का समझौता किया था । इनमें 22 सिंगल-सीटर और 4 डबल-सीटर विमान शामिल हैं। 

इनकी डिलीवरी 2028 के आखिर या 2029 की शुरुआत से शुरू होने की उम्मीद है।  फिलहाल भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर पर मिग-29K लड़ाकू विमान तैनात हैं,। राफेल-M के शामिल होने से नौसेना की हवाई ताकत और समुद्र में हमले की क्षमता को मजबूती मिलेगी।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026