भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में हल्की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 50 अंक फिसलकर 77,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 10 अंक नीचे आकर 24,220 के आसपास बना हुआ है। इससे पहले गुरुवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख
शुक्रवार को एशियाई बाजारों में कारोबार मिश्रित रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.98% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.76% तेजी है, जबकि जापान का निक्केई 0.37% नीचे कारोबार कर रहा है।
|
इंडेक्स |
स्तर |
बदलाव |
|---|---|---|
|
कोस्पी |
6,925 |
+67 (+0.98%) |
|
निक्केई |
66,114 |
-273 (-0.37%) |
|
हैंगसेंग |
25,896 |
+198 (+0.76%) |
अमेरिकी बाजार में भी रही गिरावट
गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में भी दबाव देखने को मिला। डाउ जोन्स 704 अंक यानी 1.32% गिरकर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक 1% और S&P 500 करीब 0.87% नीचे बंद हुए।
|
इंडेक्स |
बदलाव |
|
डाउ जोन्स |
-704 (-1.32%) |
|
नैस्डैक |
-264 (-1.00%) |
|
S&P 500 |
-67 (-0.87%) |
घरेलू निवेशकों का बाजार पर भरोसा कायम
बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII ने पिछले 7 दिनों में 15,192 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में DII की खरीदारी 46,034 करोड़ रुपए रही।इसके मुकाबले विदेशी निवेशकों यानी FII/FPI ने पिछले 7 दिनों में 1,059 करोड़ रुपए की बिकवाली की है। हालांकि, पिछले 30 दिनों में FII/FPI की खरीदारी 2,115 करोड़ रुपए रही है।
कल सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा था
इससे पहले 20 अगस्त को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी रही थी। सेंसेक्स 628 अंक चढ़कर 77,538 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 154 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 24,232 के स्तर पर बंद हुआ था।आज शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट के बावजूद बाजार की नजर आगे के कारोबार में वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर बनी हुई है।