शेयर बाजार में गिरावट का दौर

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक लुड़का, निफ्टी में भी दबाव,US-ईरान तनाव का असर

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को कमजोरी देखी गई। सेंसेक्स 300 अंक गिरा, निफ्टी पर भी दबाव। तेल की कीमतें और जियोपॉलिटिकल तनाव बाजार पर हावी।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक लुड़का, निफ्टी में भी दबाव,US-ईरान तनाव का असर

हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए दबाव के संकेतों के साथ हो रही है। सोमवार सुबह GIFT निफ्टी करीब 87 अंक नीचे कारोबार करता दिखा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों की चिंता बढ़ी है।शुक्रवार को लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि, अब ग्लोबल संकेतों ने बाजार के सामने एक बार फिर चुनौती खड़ी कर दी है।

एशियाई बाजारों में भी दबाव

भारतीय बाजार के साथ एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है।दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.31% नीचे 6,707 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 1.57% गिरकर 65,362 पर है। वहीं हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.69% की गिरावट के साथ 25,416 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल बाजारों में कमजोरी का असर घरेलू बाजार के शुरुआती सेंटीमेंट पर भी पड़ा है।

अमेरिकी बाजार में भी रही थी गिरावट

भारतीय बाजार खुलने से पहले अमेरिकी बाजारों का रुख भी कमजोर रहा था। 28 अगस्त को डाउ जोन्स 9 अंक नीचे, नैस्डैक 139 अंक गिरकर और S&P 500 करीब 19 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था।नैस्डैक में 0.52% और S&P 500 में 0.25% की गिरावट दर्ज की गई थी।

DII की खरीदारी जारी, FII रहे बिकवाल

घरेलू संस्थागत निवेशकों यानी DII की खरीदारी बाजार को कुछ सहारा दे रही है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 7 दिनों में DII ने 16,817 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। पिछले 30 दिनों में यह आंकड़ा 53,679 करोड़ रुपए रहा है।इसके उलट विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII/FPI ने पिछले 7 दिनों में 3,242 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की है। हालांकि 30 दिनों के आंकड़े में FII/FPI की खरीदारी 454 करोड़ रुपए की रही है।यानी घरेलू संस्थागत निवेशक बाजार में खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेत फिलहाल दबाव बढ़ा रहे हैं।

शुक्रवार की तेजी के बाद बाजार में लौटी गिरावट

पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। 28 अगस्त को सेंसेक्स 331 अंक चढ़कर 77,265 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी करीब 85 अंक की बढ़त के साथ 24,176 के स्तर पर बंद हुआ।एक दिन की तेजी के बाद सोमवार को बाजार में फिर बिकवाली हावी है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि कारोबार आगे बढ़ने के साथ सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती नुकसान की कितनी भरपाई कर पाते हैं।

क्रूड 90 डॉलर के पार

बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता फिलहाल कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।तेल की कीमतों में तेजी भारतीय बाजार के लिए अहम है, क्योंकि इससे महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही, जियोपॉलिटिकल तनाव बढ़ने से निवेशकों का जोखिम लेने का रुख भी प्रभावित हो सकता है।

 

 

संबंधित सामग्री

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026
Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

Stock Market Crash: खुलते ही शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक टूटा

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 73,005 और निफ्टी 22,557 तक फिसले। Power Grid, BEL, मारुति और टाटा स्टील समेत कई शेयर लाल निशान में रहे।

Oct 22, 2026
Share Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी

Share Market Today: सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी 150 अंकों की तेजी

21 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 500 अंकों की बढ़त के साथ 74,400 पर, जबकि निफ्टी 150 अंक बढ़कर 23,050 पर पहुंच गया।

Oct 21, 2026
Jio IPO Today: देश का सबसे बड़ा IPO आज से खुला, ₹13,428 में करें निवेश

Jio IPO Today: देश का सबसे बड़ा IPO आज से खुला, ₹13,428 में करें निवेश

Jio Platforms IPO 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा। जानें प्राइस बैंड, ₹13,428 का न्यूनतम निवेश, GMP, शेयरधारक कोटा और IPO की जरूरी बातें।

Oct 21, 2026
Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

Share Market Crash: कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक लुढ़का; 5 लाख करोड़ डूबे, इन शेयरों ने बिगाड़ा 'खेल'

सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 900 अंक टूटकर 73853 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों और महंगे कच्चे तेल की मार से निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये डूब गए। जानिए क्रैश की वजह क्या है।

Oct 19, 2026