शेयर बाजार में भारी गिरावट!

शेयर बाजार में फिर भूचाल! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,500 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट आई। बैंकिंग और IT सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए।

By : नरेंद्र कुमार
शेयर बाजार में फिर भूचाल! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 23,500 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 9 सितंबर को कारोबार की शुरुआत से ही दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिरकर 75,000 के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी करीब 150 अंक नीचे है। बैंकिंग और IT शेयरों में बिकवाली का असर ज्यादा नजर आ रहा है।बाजार में इस गिरावट के बीच आज 6 नए IPO भी खुल रहे हैं। इनमें निवेशकों को 11 सितंबर तक बोली लगाने का मौका मिलेगा।

बैंकिंग और IT शेयरों पर ज्यादा दबाव

बुधवार के कारोबार में बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयरों में अपेक्षाकृत ज्यादा कमजोरी दिख रही है। सेंसेक्स 75,000 के स्तर के आसपास पहुंच गया है, वहीं निफ्टी 23,500 के करीब कारोबार कर रहा है।बीते कारोबारी सत्र में भी बाजार कमजोर रहा था। ऐसे में लगातार दूसरे दिन की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

आज खुलेंगे 6 IPO

बाजार में गिरावट के बीच प्राथमिक बाजार में हलचल बनी हुई है। बुधवार से करमतारा इंजीनियरिंग, LCC प्रोजेक्ट्स, स्टीमहाउस इंडिया, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और Rentomojo के IPO खुल रहे हैं।इन सभी इश्यू में निवेशक 11 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

भारतीय बाजार के अलावा बुधवार को एशियाई बाजारों में एक जैसा रुझान नहीं रहा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्केई में तेजी रही, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा।

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज बदलाव
कोस्पी 7,067 +97 +1.45%
निक्केई 65,495 +226 +0.35%
हैंगसेंग 25,300 -17 -0.05%

अमेरिकी बाजार भी मंगलवार को कमजोर रहे

इससे पहले 8 सितंबर को अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई थी। डाउ जोन्स 628 अंक टूटकर 52,786 पर बंद हुआ। नैस्डैक में 86 अंक और S&P 500 में 45 अंक की गिरावट रही।

इंडेक्स क्लोजिंग लेवल गिरावट बदलाव
डाउ जोन्स 52,786 -628 -1.18%
नैस्डैक 26,421 -86 -0.32%
S&P 500 7,674 -45 -0.58%

घरेलू निवेशकों का बाजार को सहारा

विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू संस्थागत निवेशक यानी DII बाजार में खरीदारी कर रहे हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, DII ने पिछले 7 दिनों में 15,824 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। वहीं इसी अवधि में FII/FPI ने 5,301 करोड़ रुपए की निकासी की है।पिछले 30 दिनों में DII की खरीदारी 72,275 करोड़ रुपए रही, जबकि विदेशी निवेशकों की कुल बिकवाली 9,864 करोड़ रुपए रही।

कैटेगरी आज बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII +1,350 करोड़ +15,824 करोड़ +72,275 करोड़
FII/FPI -123 करोड़ -5,301 करोड़ -9,864 करोड़

कल भी 555 अंक गिरा था सेंसेक्स

मंगलवार, 8 सितंबर को भी घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट रही थी। सेंसेक्स 555 अंक टूटकर 75,578 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 144 अंक गिरकर 23,635 के स्तर पर आ गया था।अब बुधवार के कारोबार में निवेशकों की नजर इस बात पर है कि बाजार निचले स्तरों से संभलता है या बिकवाली का दबाव आगे भी जारी रहता है।

संबंधित सामग्री

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

23 देशों का सफर करने वाले अमूर फाल्कन: कैसे सैटेलाइट ट्रैकिंग बदल रही है पक्षियों के संरक्षण की तस्वीर

अमूर फाल्कन अपापांग और अलांग मणिपुर लौट आए हैं। जानिए उनकी प्रवास यात्रा, सैटेलाइट ट्रैकिंग और भारत में दूसरे पक्षियों पर हो रहे वैज्ञानिक अध्ययन के बारे में।

Oct 23, 2026
Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, फिर फिसले Sensex-Nifty; जानें गिरावट की वजह

शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार जल्द ही लाल निशान में आ गया। महंगा कच्चा तेल, कमजोर वैश्विक संकेत और निवेशकों की सतर्कता से दबाव बढ़ा।

Oct 23, 2026
राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु : सांस्कृतिक स्वाभिमान के अग्रदूत

राजनारायण बसु ने भारतीय संस्कृति, हिंदू दर्शन, शिक्षा और सामाजिक सुधार के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जगाई। उनकी विरासत आज भी आत्मनिर्भर और समावेशी राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रासंगिक है।

Oct 23, 2026
Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

Ind vs NZ 1st T20: भारत ने T20 में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया;न्यूजीलैंड को पहले मैच में 4 विकेट से हराया

भारत ने क्राइस्टचर्च में पहले टी20 में न्यूजीलैंड के 225 रन का पीछा करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की है। यह टी20 भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज है।

Oct 22, 2026