सीवान पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 7 की मौत

बिहार के सीवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके, मकान ध्वस्त; डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर हुए विस्फोट

सीवान के अलमापुर गांव में पटाखे बनाते समय हुए धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस लाइसेंस की वैधता और हादसे की जांच कर रही है।

By : स्वदेश डेस्क
बिहार के सीवान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके, मकान ध्वस्त; डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर हुए विस्फोट

सीवान। बिहार के सीवान में पटाखा बनाने के दौरान हुए ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई। जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव के एक मकान में अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे। तभी अचानक धमाके होने लगे, धमाके में पूरा मकान उड़ गया।  लोगों के मुताबिक करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे ।

घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, महाराजगंज एसडीपीओ अमन और बड़हरिया, जामो, गोरेयाकोठी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ आशुतोष गुप्ता ने बताया कि दमकल की गाड़ियां की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है । 

 एसपी भारत सोनी ने बताया कि  20 साल पहले पटाखा बनाने का लाइसेंस लिया था। वर्तमान में लाइसेंस वैध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन के साथ में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई है और राहत कार्य तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिला प्रशासन घटना के कारणों और हताहतों की वास्तविक संख्या का पता लगाने में जुटा है।

खबर अपडेट की जा रही है…

संबंधित सामग्री

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

Train Cancel: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनें 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक रद्द; इन जिलों के यात्री होंगे परेशान

झारसुगुड़ा यार्ड में काम के चलते छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 50 ट्रेनों 27 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 के बीच अलग अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी। साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक चलेगी।

Oct 23, 2026
वैशाली में गंगा में नाव पलटी, 13 की मौत; एक परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल

वैशाली में गंगा में नाव पलटी, 13 की मौत; एक परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, सुरक्षा पर उठे सवाल

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कई बच्चे शामिल हैं। नाव में छेद और ओवरलोडिंग की बात सामने आई है। प्रशासन ने जांच और कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Oct 14, 2026
Hajipur Boat Accident:बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत, भोज में जा रहे थे सवार

Hajipur Boat Accident:बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में नाव पलटी, 11 लोगों की मौत, भोज में जा रहे थे सवार

हाजीपुर में गंगा में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के पास भोज में जा रहे लोगों की नाव डूबी, 5 को बचाया गया।

Oct 13, 2026
फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सिलिंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान जमींदोज, चार की मौत, तीन घायल, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

फतेहपुर में सूरज गुप्ता के मकान में सिलिंडर फटने से दो मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में चार लोगों की मौत हुई और तीन घायल हैं। सीएम योगी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Sep 28, 2026
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलिंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, परिवार के 8 सदस्य मलबे में दबे

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलिंडर फटने से 2 मंजिला मकान ढहा, परिवार के 8 सदस्य मलबे में दबे

फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलिंडर फटने से दो मंजिला मकान ढह गया। परिवार के आठ सदस्य मलबे में दबे हैं। पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।<br/>

Sep 28, 2026