युवा कांग्रेस के 215 पदाधिकारी सस्पेंड

राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, 7 राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को किया निलंबित

दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस ने 215 पदाधिकारियों को निलंबित किया। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 60 नेताओं पर कार्रवाई हुई।

By : हितेंद्र शर्मा
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे तो गिरी गाज, 7 राज्यों के 200 से अधिक पदाधिकारियों को किया निलंबित

नई दिल्लीः कांग्रेस की राजनीति में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर युवा कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है  दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को हुई इंडी गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होने पर भारतीय युवा कांग्रेस ने 215 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है, इनमें मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा 60 पदाधिकारी शामिल हैं।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर की गई है। निलंबन आदेश 3 नवंबर को जारी किए गए । संगठन ने संबंधित पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता माना है। निलंबन अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा ।

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कार्रवाई

इस कार्रवाई में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर है, यहां 60 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। इनमें 9 जिलाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं।  अन्य राज्यों में गुजरात के 49, झारखंड के 32, पश्चिम बंगाल के 26, तेलंगाना के 14, हिमाचल प्रदेश के 13, उत्तर प्रदेश मध्य क्षेत्र के 11 और हरियाणा के 10 पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है।

परिवार में शोक और निजी कारणों का दिया हवाला

कार्रवाई के बाद कुछ पदाधिकारियों ने अपनी अनुपस्थिति के पीछे पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी कारण बताए हैं  । मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित राजोरिया ने बताया कि उनके चाचा का निधन हो गया था, उन्होंने दावा किया कि इस बारे में संगठन के वरिष्ठ नेताओं को पहले ही सूचना दे दी थी।

राजोरिया ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने 15 साल तक पार्टी के लिए काम किया। इस दौरान पार्टी के आंदोलनों में शामिल होने के कारण उनके खिलाफ 15 एफआईआर दर्ज हुईं और उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा। इसके बावजूद उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया।

संगठनात्मक अनुशासन बनाम नेताओं की व्यक्तिगत मजबूरी

युवा कांग्रेस नेतृत्व ने रैली में अनुपस्थिति को संगठन के निर्देशों की अनदेखी माना है, वहीं कार्रवाई की जद में आए कुछ नेताओं का कहना है कि किसी बड़े कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाने के पीछे व्यक्तिगत परिस्थितियां भी हो सकती हैं ।अब इस कार्रवाई ने कांग्रेस के भीतर संगठनात्मक अनुशासन और पदाधिकारियों की व्यक्तिगत परिस्थितियों के बीच संतुलन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित सामग्री

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, जानिए भारत के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की A to Z जानकारी

दिल्ली से पटना का सफर 4 घंटे 41 मिनट में पूरा करने की योजना है। जानिए 1,500 किमी के नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का रूट, बिहार के स्टेशन और संभावित यात्रा समय।

Nov 17, 2026
क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

क्वाड बैठक में पीएम मोदी का वीडियो वायरल, तिरंगे वाला मार्कर उठाकर जेब में रखा; ट्रंप ने बताया 'टफ मैन'

मनीला में क्वाड नेताओं के फोटो-ऑप के दौरान पीएम मोदी ने फर्श पर पड़ा भारतीय झंडे का मार्कर उठाकर जेब में रखा। ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की।

Nov 17, 2026
BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

BBC, CNN और Zoom जैसी 178 वेबसाइटों पर मालवेयर का हमला, क्रिप्टोकरेंसी और बैंकिंग कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश

Optimizely की सुरक्षा खामी से BBC, CNN, Zoom और HSBC समेत 178 संगठनों की वेबसाइटों पर आने वाले यूजर्स तक मालवेयर पहुंचा। Crocs India भी प्रभावित सूची में शामिल।

Nov 17, 2026
Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

Maruti 800 FIVA Award: कभी आम आदमी के सपनों की पहली सवारी बनी मारुति 800, अब वैश्विक मंच पर मिला ऐतिहासिक सम्मान

कभी मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कार का सपना पूरा करने वाली मारुति 800 ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है।

Nov 17, 2026
आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

आसियान देशों के पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का प्रस्ताव, समुद्री सुरक्षा से साइबर ट्रेनिंग तक पीएम मोदी ने रखे 9 सुझाव

मनीला में पीएम मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में मुफ्त ई-वीजा, समुद्री सहयोग योजना, साइबर फोरेंसिक्स ट्रेनिंग और महत्वपूर्ण खनिजों पर साझेदारी सहित 9 प्रस्ताव रखे।

Nov 17, 2026